फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Former policeman Abhay Kurundka sentenced to life imprisonment by court for killing of API

महाराष्ट्र: सहकर्मी की हत्या के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी अभय कुरुंदकर को उम्रकैद, मृतक API के साथ था अफेयर

Mon, 21 Apr 2025 04:32 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 04:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र की अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश (पनवेल) केजी पालदेवर ने पिछले महीने कुरुंदकर को हत्या और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया था। आज सजा का एलान किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra Former policeman Abhay Kurundka sentenced to life imprisonment by court for killing of API
हत्या के दोषी को उम्रकैद

विस्तार

राष्ट्रपति पदक विजेता पूर्व पुलिसकर्मी अभय कुरुंदकर को सोमवार को महाराष्ट्र की एक अदालत ने 2016 में सहायक पुलिस निरीक्षक अश्विनी बिदरे की हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभय अश्विनी के साथ विवाहेतर संबंध में था।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र अदालत (पनवेल) के न्यायाधीश के जी पालदेवर ने पिछले महीने कुरुंदकर को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया था। इस मामले में कुरुंदकर के सहयोगियों कुंदन भंडारी और महेश फलाणीकर को सबूत नष्ट करने का दोषी ठहराया गया तथा उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई। नवी मुंबई पुलिस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ की 37 वर्षीय सहायक पुलिस निरीक्षक अश्विनी बिद्रे-गोर 11 अप्रैल, 2016 को लापता हो गई थीं।
विज्ञापन


महिला एपीआई के साथ थे अभय के संबंध
पुलिस ने शुरू में कुरुंदकर, उनके ड्राइवर भंडारी और उनके दोस्तों ज्ञानदेव पाटिल तथा फलाणीकर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। विस्तृत जांच के बाद प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ा गया। पाटिल को इस मामले में बाद में बरी कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि कुरुंदकर के बिद्रे-गोरे के साथ विवाहेतर संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें

अभियोजन पक्ष के अनुसार कुरुंदकर ने 11 अप्रैल, 2016 को पड़ोसी ठाणे जिले के भयंदर में मुकुंद प्लाजा में अन्य लोगों की मदद से बिद्रे-गोरे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसके शरीर के टुकड़े कर दिए गए और उन टुकड़ों को एक रेफ्रिजरेटर में रखा गया एवं बाद में भयंदर खाड़ी में फेंक दिया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरुंदकर को 2017 के गणतंत्र दिवस पर सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। ठाणे ग्रामीण पुलिस में इंस्पेक्टर रहे कुरुंदकर को सात दिसंबर, 2017 को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed