{"_id":"60991d348ebc3e920c5a529d","slug":"maharashtra-former-mp-sambhajirao-kakade-died-was-elected-from-janata-party-in-1977-and-1984","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का निधन, 1977 व 1984 में जनता पार्टी से चुने गए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का निधन, 1977 व 1984 में जनता पार्टी से चुने गए थे
Mon, 10 May 2021 05:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 10 May 2021 05:17 PM IST
सार
बारामती के पूर्व सांसद काकडे को सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में लोग लालासाहेब के नाम से जानते थे। उनके निधन पर शरद पवार ने शोक जताया है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद संभाजीवराव काकडे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का सोमवार को निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते पुणे स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे एवं उनके परिवार हैं। काकडे के परिजन ने उनके निधन की जानकारी दी। वे जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 1977 और 1984 में बारामती से लोकसभा में चुना गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने काकडे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बारामती ने एक मजबूत राजनीतिक शख्सियत को खो दिया। पवार ने ट्वीट किया, 'वह अनुभवी नेता थे और उन्होंने राज्य की राजनीति में बहुत प्रभाव डाला। उन्होंने नए नेतृत्व के मार्गदर्शन का काम किया।'
विज्ञापन