{"_id":"63f942525c32110e440f1823","slug":"maharashtra-former-cm-uddhav-thackeray-fir-in-19-bungalow-scam-case-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uddhav Thackeray: ठाकरे परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, 19 बंगला घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uddhav Thackeray: ठाकरे परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, 19 बंगला घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज
Sat, 25 Feb 2023 04:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:33 AM IST
सार
ग्राम पंचायत के बही-खाते में गैरकानूनी तौर पर हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पार्टी और चुनाव चिह्न छिनने के बाद अब रायगढ़ जिले के अलीबाग में 19 बंगला घोटाला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रायगढ़ जिले की रेवदंडा पुलिस ने मामले में ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच से लेकर ग्रामसभा के सदस्यों सहित उन लोगों को भी आरोपी बनाया है, जिन्होंने जान बूझकर बंगले का कर वसूलने में शासन को गुमराह किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत के बही-खाते में गैरकानूनी तौर पर हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
ये थी शिकायत
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि रायगढ़ के अलीबाग तहसील स्थित कोरलाई गांव में उद्धव की पत्नी रश्मि के नाम पर 19 बंगले हैं, जबकि चुनाव में दिए हलफनामे में उद्धव ने कहा था कि उनके पास दो बंगले हैं। इसका पता लगाने के लिए सोमैया ने एक साल पहले कोरलाई गांव का दौरा किया तो गांव के सरपंच ने उन्हें बताया था कि यहां कोई बंगला नहीं है। इसके बाद सोमैया ने रेवदंडा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।