{"_id":"650674b9a37df4c8fe00caf7","slug":"maharashtra-forest-official-killed-by-wild-elephant-while-making-video-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: जंगली हाथी ने मोबाइल पर वीडियो बना रहे वनकर्मी को कुचलकर मार डाला, गढ़चिरौली में हुआ हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: जंगली हाथी ने मोबाइल पर वीडियो बना रहे वनकर्मी को कुचलकर मार डाला, गढ़चिरौली में हुआ हादसा
Sun, 17 Sep 2023 09:20 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:20 AM IST
सार
Maharashtra: ग्रामीणों से जंगली हाथियों के पलासगांव जंगल में घुसने की सूचना मिलने के बाद अतराम सहित वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी। अत्राम ने सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा किया और एक वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक हाथी उसकी ओर भागने लगा। अत्राम फिसल गए और गिर गए। इसके बाद जंगली हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन
सुधाकर बी अत्राम
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी ने वन विभाग के एक कर्मचारी को कुचल कर मार डाला। सुधाकर बी अत्राम वन विभाग में ड्राइवर थे। ग्रामीणों से जंगली हाथियों के पलासगांव जंगल में घुसने की सूचना मिलने के बाद अतराम सहित वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
जब टीम झुंड का पीछा कर रही थी, अत्राम ने सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा किया और एक वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक हाथी उसकी ओर भागने लगा। उस दौरान अन्य लोग भागने में कामयाब रहे, पर अत्राम फिसल गए और गिर गए। इसके बाद जंगली हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शीर्ष अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। यह दुखद घटना ओडिशा से हाथियों के पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में प्रवेश करने और फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की पृष्ठभूमि में हुई है।
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इन घटनाओं ने वन विभाग को हाथियों के हमलों को रोकने के प्रयासों को तेज करने के लिए प्रेरित किया है। वन विभाग ने स्थानीय निवासियों को जंगली जानवरों के पास जाने से बचने की चेतावनी भी दी है।