{"_id":"5d801ba48ebc3e93c02aff07","slug":"maharashtra-famous-surgery-doctor-chetan-khurjekar-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 3,500 सर्जरी करने वाले नामी डॉक्टर चेतन खुरजेकर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 3,500 सर्जरी करने वाले नामी डॉक्टर चेतन खुरजेकर की सड़क हादसे में मौत
Tue, 17 Sep 2019 05:02 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 17 Sep 2019 05:02 AM IST
सार
- कैब का पहिया बदलने के दौरान निजी वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
- सड़क हादसे में कैब के चालक की भी मौत, दो अन्य डॉक्टर घायल
- गोल्ड मेडलिस्ट खुरजेकर संचेती अस्पताल में हड्डी चिकित्सा विभाग प्रमुख थे
विज्ञापन
road accident
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे के निकट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 3,500 सर्जरी करने वाले शहर के नामी चिकित्सक और उनके कैब चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य चिकित्सक घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सोमाताने गांव के निकट हुई जब रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन खुरजेकर (44) और दो अन्य हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक एक कैब से मुंबई से पुणे के रास्ते में थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब कैब सोमाताने गांव पहुंची तो चालक ने पंक्चर हुए पहिये को बदलने के लिए वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया। सभी लोग वाहन से बाहर आ गए और खुरजेकर चालक की मदद करने लगे। अधिकारी ने कहा कि जब कैब चालक पहिये को बदल रहा था तो उसी ओर से आ रही एक निजी बस ने उन सभी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खुरजेकर और कैब चालक दयानेश्वर भोंसले (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य चिकित्सकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए संचेती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गोल्ड मेडलिस्ट खुरजेकर संचेती अस्पताल में रीढ़ की हड्डी के चिकित्सा विभाग के प्रमुख थे। वह लगभग 3,500 पेचीदा सर्जरी कर चुके थे।