फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra exit poll 2019 results live vidhan sabha chunav exit poll hindi

Exit poll 2019: महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार, कांग्रेस-एनसीपी को अधिकतम 90 सीटें

Mon, 21 Oct 2019 06:22 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
maharashtra exit poll 2019 results live vidhan sabha chunav exit poll hindi
Maharashtra Exit Poll 2019 - फोटो : Amar ujala

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
मतदान के बाद कई न्यूज चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे बताए हैं। एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है, हम आपको बता रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

Exit Poll Results 2019: ये है तस्वीर

#ResultsWithAmarUjala भाजपा+शिवसेना कांग्रेस+एनसीपी अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA 166-194 72-90   22-34   
न्यूज18-IPSOS 241 43 04
R भारत-जन की बात 223 55 00
टाइम्स नाउ 230 48 10
एबीपी-C Voter 204 69 15
       

 

इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA का एग्जिट पोल
  • भाजपा-शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने के आसार
  • कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटों पर जीत की संभावना
  • भाजपा को अकेले 109 से 124 और शिवसेना को 57 से 70 सीटें मिल सकती है
  • कांग्रेस को अकेले 32 से 40 और एनसीपी को 40 से 50 सीटें मिल सकती है 
एबीपी-C Voter का एग्जिट पोल    
  • भाजपा-शिवसेना को 209 सीटें मिलने के आसार
  • कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटों पर जीत की संभावना
  • अन्य को 15 सीटों पर जीत मिल सकती है
न्यूज 18-IPSOS  का एग्जिट पोल    
  • भाजपा-शिवसेना की 241 सीटों पर जीत की संभावना
  • कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटें मिलने के आसार
  • एआईएमआईएम को एक और अन्य को तीन सीटों पर जीत मिल सकती है
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
  • भाजपा-शिवसेना की 230 सीटों पर जीत की संभावना
  • कांग्रेस-एनसीपी को 48 सीटें मिलने के आसार
  • अन्य को 10 सीटों पर जीत मिल सकती है
R भारत-जन की बात का एग्जिट पोल
  • भाजपा-शिवसेना की 223 सीटों पर जीत की संभावना
  • कांग्रेस-एनसीपी को 55 सीटें मिलने के आसार 
  • वहीं, अन्य को एक भी सीट पर जीत की संभावना नहीं है 

क्या हमेशा सच होते हैं एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल आने पर आपके जेहन में ये सवाल भी हो सकता है कि क्या एग्जिट पोल हमेशा सच होते हैं? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं। कई बार ये गलत भी हुए हैं। इसकी एक मुख्य वजह है, वोटिंग के दिन इकट्ठा किया जाने वाला डाटा। मतदान के दिन जब कोई एक वोटर से बात कर रहा होता है, उस बीच कई वोटरों की राय शामिल नहीं हो पाती है, जिस वजह से कई बार एग्जिट पोल गलत साबित भी होते हैं।

पिछले चुनाव में अलग-अलग लड़ी थीं पार्टियां

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में निवर्तमान सरकार भाजपा-शिवसेना गठबंधन की है, जिसका मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्य हैं। बाकी 20 सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग-अलग लड़ी थीं, जबकि कांग्रेस और एनसीपी के बीच भी गठबंधन नहीं था। चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed