{"_id":"6159ddf28ebc3eab7d383955","slug":"maharashtra-ex-shiv-sena-mla-subhash-sabne-to-contest-assembly-bypoll-on-bjp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पूर्व विधायक सुभाष साबने ने छोड़ी शिवसेना, भाजपा ने बनाया नांदेड में उपचुनाव प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पूर्व विधायक सुभाष साबने ने छोड़ी शिवसेना, भाजपा ने बनाया नांदेड में उपचुनाव प्रत्याशी
Sun, 03 Oct 2021 10:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व शिवसेना विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने भी उन्हें हाथोंहाथ देगलुर उपचुनाव मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन
ex shivsena mla subhas sabne
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने महाराष्ट्र के नांदेड जिले की देगलुर सीट से शिवसेना के पूर्व विधायक सुभाष साबने को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले साबने ने शिवसेना छोड़ने का एलान किया और बताया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
साबने इससे पहले तीन बार विधायक रहे चुके हैं। वे देगलुर व मुखेड़ से विजयी होते रहे हैं। उन्हें 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए डेगलुर से प्रत्याशी बनाने की घोषणा भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने रविवार को ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
इस बीच, साबने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने नांदेड जिले पर अपना एकाधिकार कर रखा है। शिवसेना राकांपा व कांग्रेस के साथ सत्ता में साझेदार है। चव्हाण कैबिनेट मंत्री हैं। मैं नांदेड के प्रभारी मंत्री चव्हाण के एकाधिकार से उब गया हूं। बिलोली पुलिस थाने में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा गया। चव्हाण जिले में शिवसेना को खत्म करने करना चाहते हैं। इसलिए मैं चार अक्तूबर को भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मुझे सीएम व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन