फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election sanjay raut said mva seat sharing candidate list release today we want to hit century

Maharashtra: 'शाम चार बजे आएगी MVA के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट', राउत बोले- हम सत्ता पर कब्जा करने जा रहे

Wed, 23 Oct 2024 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि 'महा विकास अघाड़ी का सीट बंटवारे का कोई फार्मूला नहीं है। महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की सूची में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि हम सत्ता बनाने जा रहा है। हम सत्ता पर कब्जा करने जा रहे हैं। बाकी लोग विपक्ष में बैठने वाले हैं, हम सत्ता में बैठेंगे।

विज्ञापन
maharashtra election sanjay raut said mva seat sharing candidate list release today we want to hit century
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन अभी तक न तो सत्ताधारी महायुति गठबंधन और न ही विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की तरफ से सीटों के बंटवारे का आधिकारिक एलान किया गया है। जब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज शाम चार बजे तक सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


'हम सत्ता कब्जाने जा रहे'
संजय राउत ने कहा कि 'महा विकास अघाड़ी का सीट बंटवारे का कोई फार्मूला नहीं है। महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की सूची में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि हम सत्ता बनाने जा रहा है। हम सत्ता पर कब्जा करने जा रहे हैं। बाकी लोग विपक्ष में बैठने वाले हैं, हम सत्ता में बैठेंगे। इसलिए सोच विचार कर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। गठबंधन के बीच कल रात सब कुछ तय हो गया है और आज शाम चार बजे उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी हो जाएगी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है और हमारे बीच कोई मनभेद या मतभेद नहीं हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


100 से ज्यादा सीटों पर शिवसेना यूबीटी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले संजय राउत
जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या सीट बंटवारे के तहत शिवसेना यूबीटी 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी? तो इसके जवाब में संजय राउत ने कहा कि 'देश हमेशा से चाहता है कि शिवसेना यूबीटी शतक लगाए। हमारे अंदर वो क्षमता भी है और हम ऐसा कर सकते हैं। मुंबई में क्रिकेट बहुत देखा जाता है और शतक की अहमियत भी बहुत होती है।'


कांग्रेस को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के बीच हुए सीट बंटवारे के तहत राज्य में कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बंटवारे में सबसे कम सीटें शरद पवार की पार्टी को मिलने का अनुमान है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) को मुंबई में सबसे अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 103 से 108 सीटों पर, जबकि शिवसेना (यूबीटी) 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं राकांपा (शरद पवार) को 80-85 सीटें देने पर सहमति बनी है। सपा और आम आदमी पार्टी जैसे अन्य सहयोगियों को 10 से कम सीटों में निपटाया जाएगा। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed