फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election cm shinde after meeting with amit shah said talks positive decision soon on seat sharing

Maharashtra: 'बातचीत बढ़िया रही, सीट बंटवारे पर जल्द फैसला', गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद CM शिंदे

Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
सार

मंगलवार रात को एक होटल में हुई बैठक में अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बाद में इस बैठक में एनसीपी चीफ अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए।

विज्ञापन
maharashtra election cm shinde after meeting with amit shah said talks positive decision soon on seat sharing
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की। मंगलवार रात हुई इस मुलाकात के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और एनडीए में सीट बंटवारे पर जल्द फैसला हो जाएगा। हालांकि सीएम ने बैठक का ब्यौरा नहीं दिया। 
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में हैं अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब सीएम से सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'बैठक सकारात्मक रही और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि 'समन्वय के साथ बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।' गौरतलब है कि अमित शाह दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे। महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहा है। महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार देर रात चली बैठक
मंगलवार रात को एक होटल में हुई बैठक में अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बाद में इस बैठक में एनसीपी चीफ अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए। बैठक देर रात करीब 12.30 बजे तक चली। इसके बाद होटल में किसी भी नेता ने मीडिया से बात नहीं की। रात में ही सीएम शिंदे हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने संकेत दिए कि महायुति गठबंधन में जल्द ही सीट बंटवारे पर फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भाजपा विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी
पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि महायुति गठबंधन के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों में से 70-80 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ने पर आम सहमति बन गई है। उन्होंने संकेत दिए कि सीट बंटवारे में जीतने की क्षमता मानदंग होगी। वर्तमान विधानसभा में भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिंदे की शिवसेना के 40, अजित पवार की एनसीपी के पास 41 और कांग्रेस के 40 विधायक हैं। वहीं शिवसेना यूबीटी के 15, एनसीपी (एसपी) के 13 विधायक हैं। अन्य 29 हैं। कुछ सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed