फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra-election-2024 Rajnath Singh attacked Uddhav Thackeray, said- he kept principles aside for power

Maharashtra: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- उन्होंने सत्ता के लिए ताक पर रखे सिद्धांत

Sat, 16 Nov 2024 10:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Nov 2024 10:15 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को गले लगा लिया है, लेकिन कांग्रेस की हालत इतनी बुरी हो गई है। जो भी कांग्रेस से जुड़ा है वह डूब जाएगा। महाराष्ट्र में यही हाल होने वाला है। 

विज्ञापन
maharashtra-election-2024 Rajnath Singh attacked Uddhav Thackeray, said- he kept principles aside for power
उद्धव ठाकरे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पुणे में उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे का भी बहुत सम्मान करता हूं। मगर उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए सिद्धांतों को ताक पर रख दिया। इसका मुझे दुख है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन आदमी वही होता है जो अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करता। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को गले लगा लिया है, लेकिन कांग्रेस की हालत इतनी बुरी हो गई है। जो भी कांग्रेस से जुड़ा है वह डूब जाएगा। महाराष्ट्र में यही हाल होने वाला है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और महायुति गठबंधन की जीत पक्की है। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर राज किया, लेकिन अब इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि इससे जुड़ा कोई भी व्यक्ति डूब जाएगा। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना (उद्धव) और एनसीपी (शरद) का सहारा लिया है और उनका डूबना तय है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही है। महाराष्ट्र, हरियाणा और कुछ तीन से पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया और हमने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब महाराष्ट्र में भी यही स्थिति दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर देश का बढ़ा है। 25 करोड़ से अधिक भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। अगले 8-9 सालों में भारत में एक भी व्यक्ति गरीब न रहे। 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन सबसे अच्छी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने जनता से कहा कि हमको न तो बंटना है और न बांटना है। हमें एकजुट रहकर देश के विकास का काम करना है। 


महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed