Maharashtra: 'अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी', चंद्रपुर और पुणे में भाजपा की रैली, पीएम मोदी बरसे
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बीते ढाई वर्षों में आपने विकास की दोगुनी रफ्तार देखी है। महाराष्ट्र अधिकतम विदेशी निवेश वाला राज्य है। यहां नए हवाई अड्डे और एक्सप्रेसवे हैं, एक दर्जन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 10 वर्षों में, एफडीआई में तेजी से वृद्धि हुई
मोदी ने महाराष्ट्र और पुणे में डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहा कि मध्यम वर्ग हमेशा से भाजपा की प्राथमिकता रहा है। पीएम ने कहा, पुणे के लोगों को सशक्त बनाने के लिए बुनियादी ढांचा, निवेश और उद्योग - तीनों की आवश्यकता है। हमने इसके हर पहलू पर काम किया है। पिछले 10 वर्षों में, एफडीआई में तेजी से वृद्धि हुई है।
एमवीए में हर कोई ड्राइवर सीट के लिए लड़ रहा
इसके अलावा पीएम मोदी ने सोलापुर में भी भाजपा की रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर लगातार अंदरूनी कलह चल रही है, हर कोई ड्राइवर की सीट के लिए लड़ रहा है। आप सभी देख रहे हैं कि अघाड़ी में किस तरह भगदड़ मची हुई है। मुख्यमंत्री पद के लिए रस्साकशी चल रही है। एक पार्टी पूरे दिन अपने नेता को मुख्यमंत्री घोषित करने में व्यस्त रहती है, जबकि अन्य पार्टियां और कांग्रेस उसके दावे को खारिज करने में व्यस्त रहती हैं। इसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र के किसानों को कई वर्षों तक कष्ट सहना पड़ा है। वहीं हमने किसानों की समस्याओं पर फोकस किया और समाधान निकाला। हमारे प्रयासों की बदौलत सोलापुर के कई गांवों में अब जल स्तर बढ़ रहा है।
महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला
इससे पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर में भी एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मतलब विकास की दोगुनी रफ्तार है।
'अघाड़ी, भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी'
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बीते ढाई वर्षों में आपने विकास की दोगुनी रफ्तार देखी है। महाराष्ट्र अधिकतम विदेशी निवेश वाला राज्य है। यहां नए हवाई अड्डे और एक्सप्रेसवे हैं, एक दर्जन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। महाराष्ट्र का तेज विकास अघाड़ी के बस की बात नहीं है। उन्होंने विकास को रोकने में पीएचडी की हुई है और कांग्रेस की तो इसमें डबल पीएचडी है। अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार के सब से बड़े खिलाड़ी।'
'कामों को रोकती है अघाड़ी वालों की जमात'#WATCH | Chandrapur, Maharashtra: Addressing a public meeting in Chimur, PM Modi says, "You have seen the double speed of development in the last 2.5 years. Maharashtra is the state with maximum foreign investment... There are new airports and expressways, one dozen Vande Bharat… pic.twitter.com/5vSXaMDv3u
— ANI (@ANI) November 12, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ केंद्र में भाजपा नीत एनडीए सरकार का मतलब है राज्य में डबल इंजन की सरकार। मतलब दोगुनी रफ्तार से विकास। महायुति की सरकार किस गति से काम करती है और ये अघाड़ी वालों की जमात कैसे कामों को रोकती है, चंद्रपुर के लोगों से बेहतर ये बात और कौन जानता होगा। यहां के लोग दशकों से रेल संपर्क की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी वालों ने कभी भी ये काम होने नहीं दिया।
महाराष्ट्र में महायुति की भारी बहुमत से सरकार बनने का दावा
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के क्या नतीजे आने वाले हैं, ये आप लोगों ने आज ही दिखा दिया है। ये जनसैलाब बता रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। चिमूर की जनता ने और पूरे महाराष्ट्र ने ठान लिया है - 'भाजपा - महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.