फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024 Industries left state as MVA govt did not support them CM Shinde

Maharashtra: 'उद्योगों ने राज्य से किया पलायन, क्योंकि MVA सरकार में नहीं मिला समर्थन', शिंदे का विपक्ष पर वार

Sat, 16 Nov 2024 08:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रत्नागिरी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रत्नागिरी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योगों ने राज्य से इसलिए पलायन किया क्योंकि महा विकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें समर्थन नहीं दिया और अब हम पर आरोप लगा रहे हैं। आपने (एमवीए) दो ढाई साल में क्या किया, यह बताओ।

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 Industries left state as MVA govt did not support them CM Shinde
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : एक्स/एकनाथ शिंदे

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को आरोप लगाया कि पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की वजह से उद्योगों ने राज्य से पलायन किया था, क्योंकि उन्हें सरकार का समर्थन नहीं मिल रहा था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। 

विज्ञापन


गुहागर सीट के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, अब महाराष्ट्र ने फिर से देश में अपनी शीर्ष स्थिति हासिल कर ली है और राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के कुल प्रवाह का 52 फीसदी मिल रहा है। 
विज्ञापन


'एमवीए सरकार ने उद्योगों को नहीं दिया समर्थन'
शिंदे ने कहा, उद्योगों ने राज्य से इसलिए पलायन किया क्योंकि महा विकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें समर्थन नहीं दिया और अब हम पर आरोप लगा रहे हैं। आपने (एमवीए) दो ढाई साल में क्या किया, यह बताओ। मैं बताने के लिए तैयार हूं कि राज्य में कौन से उद्योग आए और कौन से चल रहे हैं। लोगों को सच बताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राज्य में पांच लाख करोड़ का निवेश लेकर आई मौजूदा सरकार'
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार राज्य में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लेकर आई है। विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार के दौरान कई बड़ी निवेश परियोजनाओं को गुजरात भेज दिया गया है। रत्नागिरी जिले में विवादित बारसू रिफाइनरी परियोजना को लेकर शिंदे ने कहा कि यह परियोजना एमवीए सरकार के समय स्वीकृत हुई थी। लेकिन उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इसे बलपूर्व या बिना लोगों की सहमति के लागू नहीं किया जाएगा। 

उद्धव ठाकरे पर भी हमला बोला
मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व वर्ती और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी हमला बोला। शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए बाल ठाकरे के आदर्शों को त्याग दिया था। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उनके तीर-कमान के निशान को बचाया। आप उन लोगों के पास बैठ गए हैं, जिन्होंने बालासाहेब (बाल ठाकरे) का अपमान किया। 


'25 हजार महिला पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती'
शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार देने वाली सरकार है, न कि लेने वाली। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार में शुरू की गई योजनाओं की जांच कराने के विपक्ष के वादे को चुनौती दी और कहा कि वह इन योजनाओं के लिए जेल जाने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महायुति सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। पुलिस विभाग में 25 हजार महिला कर्मियों की भर्ती होगी और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed