{"_id":"672b3e200e939430e609fb2b","slug":"maharashtra-election-2024-ajit-pawar-ncp-releases-manifesto-promises-to-raise-ladki-bahin-scheme-aid-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अजित पवार की NCP ने जारी किया घोषणा पत्र, लाडकी बहिन योजना में मदद बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अजित पवार की NCP ने जारी किया घोषणा पत्र, लाडकी बहिन योजना में मदद बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा
Wed, 06 Nov 2024 03:45 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:45 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: अपने घोषणा पत्र में एनसीपी ने किसानों के लिए, शेतकरी सम्मान निधि योजना की राशि को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये सालाना करने का भी वादा किया।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एनसीपी ने अपने घोषणा पत्र में सरकार की लाडकी बहिन योजना की मासिक वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया है। अभी इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को मासिक 1500 रुपये दे रही है। अपने घोषणा पत्र में एनसीपी ने किसानों के लिए, शेतकरी सम्मान निधि योजना की राशि को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये सालाना करने का भी वादा किया।
अजित पवार ने बारामती में जारी किया घोषणा पत्र
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन में तीसरी पार्टी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। गठबंधन के तहत एनसीपी राज्य की 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी ने सीटवार भी घोषणा पत्र जारी किए हैं और उन घोषणा पत्र में बताया है कि पार्टी जीत के बाद विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य कराएगी। पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने बारामती में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुंबई में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में और पार्टी उम्मीदवारों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घोषणा पत्र जारी किए।
घोषणा पत्र में किए गए हैं ये बड़े वादे
अजित पवार ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम सरकार गठन के 100 दिनों के भीतर नए महाराष्ट्र का विजन पेश करेंगे। पार्टी के घोषणा पत्र में 11 वादे किए गए हैं, जिनमें बुजुर्गों की पेंशन 1500 रुपये महीने से बढ़ाकर 2100 रुपये महीने करने और किसानों की कर्ज माफी और एमएसपी के तहत बिकने वाली सभी फसलों पर 20 फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी देने का भी वादा किया है। पार्टी ने चावल उगाने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपये का बोनस देने का भी वादा किया है। साथ ही महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में 45 हजार पानंद सड़के बनाने, 25 लाख नौकरियां देने, 10 लाख छात्रों को दस हजार रुपये महीने के वेतन पर ट्रेनिंग देने, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 15 हजार की सैलरी देने, बिजली बिल पर 30 प्रतिशत की कमी करने का भी वादा गिया है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन