{"_id":"61fe4d09cf77144a0921eff0","slug":"maharashtra-deputy-cm-ajit-pawar-says-vaccine-shortage-slowing-down-covid-vaccination-for-15-to-17-year-old-people-in-pune-pimpri-chinchwad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत पवार बोले: टीकों की कमी से 15-17 वर्ष आयु वर्ग के लिए धीमा हुआ कोरोना के खिलाफ टीकाकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजीत पवार बोले: टीकों की कमी से 15-17 वर्ष आयु वर्ग के लिए धीमा हुआ कोरोना के खिलाफ टीकाकरण
Sat, 05 Feb 2022 03:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:40 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की रफ्तार में कमी आने पर चिंता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इसके पीछे टीकों की कमी की बात कही है।
विज्ञापन
अजीत पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि पुणे और पिंपरी चिंचवड में 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों के लिए कोरोना रोधी टीकों की कमी है। उन्होंने कहा कि इस वजह से इस आयु वर्ग के लिए इन इलाकों में टीकाकरण की रफ्तार में कमी आई है।
विज्ञापन
पवार ने कहा, 'यह जानकारी में आया है कि पुणे और पिंपरी चिंचवड में 15-17 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीके पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। यहां आज और कल तक के लिए भी टीकों का स्टॉक नहीं है।' उन्होंने कहा कि टीकाकरण की रफ्तार में कमी आना चिंता की बात है।
विज्ञापन
एनसीपी नेता पवार ने कहा कि प्रशासन को इस मुद्दे पर प्रयास तेज करने की और टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोमवार से टीके का नया स्टॉक उपलब्ध करवाया जाएगा, कोरोना के खिलाफ प्रयास धीमे नहीं पड़ने चाहिए।
विज्ञापन