{"_id":"61e79b5c01281830a35bb2db","slug":"maharashtra-crime-news-gay-racket-busted-used-to-rob-people-with-online-gay-dating-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मायानगरी में पकड़ा गया गे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करते थे मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मायानगरी में पकड़ा गया गे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करते थे मजबूर
Wed, 19 Jan 2022 10:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:32 AM IST
सार
आरोपी गे मोबाइल एप के जरिए लोगों से संपर्क साधते थे। उन्हें अपने ठिकाने पर बुलाकर मारपीट करते और उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेते थे।
विज्ञापन
गे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई में पहली बार एक गे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना मालवानी पुलिस ने बताया कि गिरोह पिछले कई महीनों से ऑनलाइन डेटिंग गे एप 'ग्राइंडर' के जरिए सेक्स रैकेट चला रहा था। यह गिरोह लोगों के वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल भी करता था। मालवानी थाने के एसआई हसन मुलानी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति की पांच लोगों ने पिटाई कर उसके पास से रुपये व कार्ड छीन लिए और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। इसी शिकायत के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान इरफान फुरकान खान, अहमद फारूकी शेख व इमरान शफीक शेख के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 24 से 26 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी फरार हैं। आरोप है कि ऑनलाइन एप के माध्यम से गिरोह समलैंगिक लोगों से संपर्क करता था और पैसे लेकर सेक्स मुहैया कराने का वादा करता था।
विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
गिरोह से जुड़े लोगों ने एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने वाले व्यक्ति से ऑनलाइन एप के जरिए संपर्क साधा। उससे हर घंटे के हिसाब से एक हजार रुपये की मांग की गई। सबकुछ तय हो जाने के बाद जब पीड़ित आरोपियों के बताए ठिकाने पर गया तो वहां पहले से चार युवक मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उसके पास मौजूद पैसे, आभूषण व एटीएम कार्ड तक छीन लिया। इतना ही नहीं युवक का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी थी। किसी तरह युवक उनके चंगुल से आजाद हुआ, इसके बाद परिजनों की मदद से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन