फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra crime branch of Mumbai police arrested member of Chhota Rajan Gang

Maharashtra: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने छोटा राजन गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार, 28 साल से फरार था आरोपी

Sat, 07 Oct 2023 03:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1994 में छोटा राजन गैंग का सदस्य और उसके अन्य चार साथियों को सिंधी कैंप रियल एस्टेट ब्रोकर के कार्यालय से डकैती के मकसद से हथियार ले जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra crime branch of Mumbai police arrested member of Chhota Rajan Gang
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शनिवार को छोटा राजन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 28 सालों से सूरत से फरार चल रहा था। आरोपी पर साल 1994 में डकैती का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय साबिर बरकतअली लखानी के तौर पर की गई है, जो एंटॉप हिल इलाके का निवासी है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया  है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, '1994 में छोटा राजन गैंग का सदस्य और उसके अन्य चार साथियों को सिंधी कैंप रियल एस्टेट ब्रोकर के कार्यालय से डकैती के मकसद से हथियार ले जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उनलोगों ने भी अपराध शाखा के अधिकारियों पर हमला किया था।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 399 (डकैती की साजिश रचने), 307 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। स्थानीय अदालत ने आरोपियों को पांच साल की सजा सुनाई थी। पांच में से तीन आरोपियों की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई थी, लेकिन लखानी और एक अन्य आरोपी 1995 में फरार होने में कामयाब हुआ था, जिसके बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। 

एक खुफिया सूचना के तहत अपराध शाखा को लखानी के सूरत में होने की जानकारी मिली थी। लखानी के खिलाफ गुजरात समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश छोटा राजन अभी भी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed