फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: COVID-19 norms go for a toss at BJP MLA Ram Satpute wedding in Pune, Devendra Fadnavis also joined

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक की शादी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, पूर्व सीएम फडणवीस भी हुए शामिल

Tue, 22 Dec 2020 10:19 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Dec 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: COVID-19 norms go for a toss at BJP MLA Ram Satpute wedding in Pune, Devendra Fadnavis also joined
राम सातपुते की शादी की तस्वीर - फोटो : Facebook/ Ram Satpute

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ढेरों मामले अभी भी रोज रिपोर्ट किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा बार-बार मास्क लगाने की अपील के बाद भी लोगों के बीच जागरूकता की कमी नजर आ रही है। यहां तक की नेताओं द्वारा भी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जबकि उम्मीद की जाती है कि वे नियमों का पालन कर जनता को प्रेरित करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे शहर में भाजपा विधायक की शादी में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। शादी समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए और वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोगों ने मास्क पहनने की जहमत तक नहीं उठाई। 
विज्ञापन



शादी के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिना मास्क पहने करीबी लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। सोलापुर जिले के मालशिरस विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने राम सतपुते ने रविवार को पुणे के एरंडवेन इलाके में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि शादी में किसी भी तरह से शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया था। महाराष्ट्र सरकार के अनलॉक दिशानिर्देश बताते हैं कि 50 लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं, लेकिन समारोह में सैकड़ों लोग बिना मास्क के देखे गए। 


हालांकि,  पुणे के अलंकार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक संजीवन जगदाले ने कहा कि शादी समारोह में एक समय पर कोई बड़ी भीड़ नहीं थी क्योंकि जोड़े को आशीर्वाद देने के बाद लोग आते-जाते रहे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed