फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus update news : Pune Schools, Colleges To Stay Shut Till March 14 Amid Covid Spike Night curfew extended

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर : पुणे में 14 मार्च तक स्कूल-कॉलेज, कोचिंग बंद

Sun, 28 Feb 2021 02:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 28 Feb 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus update news : Pune Schools, Colleges To Stay Shut Till March 14 Amid Covid Spike Night curfew extended
नाइट कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का कहर अपने चरम पर आ गया है। हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार को कई में सख्ती बढ़ानी पड़ी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग संस्थानों को 14 मार्च तक बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना के मामलों में उछाल के बाद 21 फरवरी को 28 फरवरी तक के लिए पुणे में नाइट कर्फ्यू और दूसरी पाबंदिया लागू की गई थीं, जिन्हें अब 14 मार्च तक बढ़ाया गया है। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने रविवार को ये जानकारी दी है। उन्होने कहा कि रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को ही आने जाने की इजाजत होगी। सिटी में रेस्तरां को भी 11 बजे ही बंद किया जा रहा है, पहले 1 बजे तक रेस्तरां खोले जा सकते थे। इसके अलावा शादियों में 50 से ज्यादा लोगों के पहुंचने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


औरंगाबाद में भी ट्यूशन बंद 
पुणे के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी निगम ने कक्षा 5 से 9 तक और 11वीं की ट्यूशन कक्षाओं को बंद कर दिया है। ये प्रतिबंध 15 मार्च तक लागू रहेगा। इसके अलावा, कक्षा 11 के ट्यूशन भी बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा होने की वजह से कक्षा 10 के छात्रों को राहत दी गई है। कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने छात्रों के जमावड़े को रोकने के लिए ये आदेश जारी किया है। छात्रों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को औरंगाबाद में कोरोना के 247 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी उछाल देखा गया है, जिसके बाद सख्तियां बढ़ाई गई हैं। पुणे के अलावा मुंबई, यवतमाल और कई शहरों में सरकार ने सख्ती की है। महाराष्ट्र में अब तक 21,46,777 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 52,092 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 73,734 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 20,20,951 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed