{"_id":"600d005b8ebc3e2e6f01757c","slug":"maharashtra-cops-find-rs-2-5-lakh-valuables-left-by-woman-in-auto-rickshaw-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ऑटो रिक्शे में कीमती सामान से भरा बैग भूली महिला, पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से ढूढ़ निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ऑटो रिक्शे में कीमती सामान से भरा बैग भूली महिला, पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से ढूढ़ निकाला
Sun, 24 Jan 2021 10:36 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले महीने एक महिला जल्दबाजी में ऑटो रिक्शे में अपना बैग छोड़ कर चली गई थी और उस बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान था। बाद में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ठाणे पुलिस ने अपनी सूझबूझ से महिला की कीमती सामान वाला बैग ढूढ़ निकाला। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महिला का बैग बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि महिला 11 दिसंबर को एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकली। उन्होंने बताया कि महिला ने ठाणे के भयंदर से ऑटो रिक्शा लिया था, लेकिन हड़बड़ी में बैग वाहन में भूलकर ही चली गई। उस बैग में महिला के गहने और कपड़े थे। बाद में महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद, पुलिस टीम ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ ऑटो रिक्शे की पहचान कर महिला का बैग ढूढ़ निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई।
विज्ञापन
मीरा-भयंदर वसई-विवार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि ऑटो चालक उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव गया था और 11 जनवरी को ही वापस आया है। इसके बाद, पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक महिला का कीमती सामान से भरा बैग भी अपने पैतृक गांव छोड़कर आ गया था। उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को उसके पैतृक गांव ले गई, जहां से शुक्रवार को महिला के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।