फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra constable Lalita salve first sex change surgery is successful

कांसटेबल ललिता की ललित बनने के लिए पहले चरण की सर्जरी सफल

Sat, 26 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sat, 26 May 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra constable Lalita salve first sex change surgery is successful

महाराष्ट्र की महिला पुलिस कांस्टेबल ललिता साल्वे मुंबई के सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपना लिंग परिवर्तन का इलाज करा रही हैं। जिसकी पहले चरण की सफल शस्त्रक्रिया हो गई है। लिंग परिवर्तन कराने के बाद कांस्टेबल का नाम ललिता से ललित साल्वे हो जाएगा।

विज्ञापन


सेंट जार्ज अस्पताल में पहली बार लिंग परिवर्तन के लिए शस्त्रक्रिया की गई है, जिसे डॉक्टरों ने सफल बताया है। फिलहाल, ललिता को तीन दिन के लिए विशेष कक्ष में रखा गया है, जहां उन्हें किसी से मिलने या बात करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


सेंट जार्ज अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजत कपूर के नेतृत्व में छह डॉक्टरों की टीम ने ललिता साल्वे का ऑपरेशन किया। ललिता बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। आवश्यक मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें ऑपरेशन कक्ष में लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ललिता का ऑपरेशन सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra constable Lalita salve first sex change surgery is successful

पहले चरण के ऑपरेशन के बाद अब छह महीने बाद दूसरे चरण का ऑपरेशन किया जाएगा। महाराष्ट्र के बीड जिले में तैनात ललिता साल्वे साल 2010 में महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती हुई थीं। साल 2017 में उन्होंने लिंग परिवर्तन के लिए छुट्टी मांगी थी, जिसे नकार दिया गया था। इसके बाद ललिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका संज्ञान लिया और कोर्ट के आदेश के बाद एक मेडिकल बोर्ड गठित किया। विशेषज्ञों के एक पैनल ने पाया कि ललिता के अंदर महिला के एक भी हार्मोंस नहीं हैं। उनके शरीर में एक अविकसित लिंग भी मिला। जांच में यह भी पता चला कि 1995 में जब वह सात साल की थी।

तब डॉक्टरों ने उसका लिंग ट्यूमर समझकर काट दिया था। बीते रविवार को ललिता को एसपी श्रीधर का पत्र मिला जिसमें लिखा था कि ललिता अपना लिंग परिवर्तन करा सकती है और उसके बाद वह पुरानी पहचान के साथ नौकरी भी कर सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed