फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress president Nana Patole says Internal power tussle on among Mahayuti allies

Politics: 'महायुति में चल रही सत्ता के लिये खींचतान, राज्य अराजकता के मुहाने पर'; पटोले का सरकार पर करारा वार

Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

नाना पटोले ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस समय महाराष्ट्र उथल-पुथल की स्थिति में है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से नहीं संभाल पा रहे हैं। नाना पटोले ने कहा कि राज्य में अराजकता जोरों पर है।

विज्ञापन
Maharashtra Congress president Nana Patole says Internal power tussle on among Mahayuti allies
महायुति पर बरसे नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी जोरों पर है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस बीच सत्तारूढ़ महायुति पर करारा वार किया है। उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि जब से भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता में आया है, महायुति सहयोगियों के बीच सत्ता के लिए खींचतान हो रही है। उन्होंने सरकार पर अराजक होने के भी आरोप लगाए। नाना पटोले ने कहा कि सरकार अराजक तरीकों से काम कर रही है। 
विज्ञापन


नाना पटोले ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस समय महाराष्ट्र उथल-पुथल की स्थिति में है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से नहीं संभाल पा रहे हैं। नाना पटोले ने कहा कि राज्य में अराजकता जोरों पर है। सीएम फडणवीस अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से संभालने में विफल हो रहे हैं। फडणवीस को सीएम पद के साथ न्याय करना चाहिए।
विज्ञापन


लाड़की बहिन योजना का जिक्र कर लगाए आरोप
इस दौरान उन्होंने लाड़की बहिन योजना का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, लेकिन सरकार अपनी 'लाड़की बहिनों' (प्यारी बहनों) की दुर्दशा के प्रति उदासीन है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। 'लाड़की बहिनों' के पति, जो किसान हैं, रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने सोयाबीन के लिए 6,000 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत का वादा किया था, लेकिन किसानों को 3,000 रुपये भी नहीं मिल रहे हैं। धान, प्याज और कपास की स्थिति भी ऐसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ सरपंच हत्याकांड का भी किया जिक्र
आगे उन्होंने बीड़ सरपंच हत्याकांड का भी  जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार में 65 प्रतिशत मंत्री दागी पृष्ठभूमि वाले हैं। देश में महाराष्ट्र की साख रोज खराब हो रही है। नाना पटोले ने कहा कि बीड जिले में भ्रष्टाचार के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed