फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cm uddhav thackeray warns opponents on first anniversary of governance

सीएम ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ईडी, सीबीआई जांच से महाराष्ट्र सरकार को डराया नहीं जा सकता

Fri, 27 Nov 2020 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 27 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
maharashtra cm uddhav thackeray warns opponents on first anniversary of governance
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र सरकार की पहली सालगिरह के मौके पर उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को एक इंटरव्यू दिया और उसमें कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। संजय राउत को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने सुशांत सिंह से लेकर लव जिहाद जैसे मुद्दों के बारे में बात की और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मैं शांत हूं लेकिन नपुंसक नहीं - उद्धव
भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं शांत हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं नपुंसक हूं। उन्होंने कहा कि परिवार पर हमले करना हमारी संस्कृति नहीं है। अगर वे हमारे परिवारों और बच्चों पर हमले कर रहे हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके भी परिवार और बच्चे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर वो लोग हावी होंगे तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाएंगे। जब लव जिहाद के मुद्दे पर उनसे सवाल किया गया तो सीएम ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार कहेगी तो हम इस पर कानून बना लेंगे लेकिन पहले केंद्र सरकार ये बताए कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोवध के खिलाफ कानून कब आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व का राजनीतिकरण ना करे भाजपा - उद्धव
सीएम ठाकरे ने कहा कि बीजेपी उन्हीं राज्यों में ऐसे मुद्दों को उठाती है, जहां चुनाव होने होते हैं और अगर लोग वोट देते हैं तो वे कानून बना देते हैं। हिंदुत्व को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें, हम कभी ऐसे सहूलियत के हिंदुत्व में शामिल नहीं रहे।

भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राजनीति में ही लव जिहाद का कॉन्सेप्ट लागू क्यों नहीं होना चाहिए। वे हिंदू लड़की से मुस्लिम लड़के की शादी का विरोध करते हैं तो आपने महबूबा मुफ्ती के साथ गठबंधन क्यों किया? अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा वाली पार्टियों के साथ भाजपा ने गठबंधन किया है क्या यह लव जिहाद नहीं है?

'हिंदुत्व हमारे खून और नसों में है'
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा गया कि उनका हिंदूत्व बदल गया है तो इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि हिंदुत्व कोई धोती नहीं जो बदल ली जाए, यह हमारे खून और नसों में है। मैं अपने पिता और दादा के हिंदुत्व में यकीन करता हूं। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे कहते थे कि मुझे मंदिर में घंटा बजाने वाला हिंदू नहीं चाहिए बल्कि आतंकवादियों को मार गिराने वाला हिंदू चाहिए।

सुशांत की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन्हें लाश पर रखे मक्खन को बेचने की जरूरत होती है, वो राजनीति के लायक नहीं है। दुर्भाग्य से एक युवा की जान चली गई और उस पर आप राजनीति करते हो?

महाराष्ट्र सरकार को ईडी, सीबीआई जांच से डराया नहीं जा सकता: ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर 'बदले की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की आलोचना की और कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जांच से धमकाया नहीं जा सकता। ठाकरे ने एमवीए सरकार के शनिवार को एक वर्ष पूरे होने के मौके पर शिवसेना के सांसद संजय राउत को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कहीं। राउत पार्टी के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

ठाकरे ने कहा, 'इस सरकार को लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है और इसे ईडी और सीबीआई जांचों से धमकाया नहीं जा सकता।’’ उन्होंने कहा,‘‘ बदले की राजनीति का कोई अंत नहीं है। मैं इस राह पर चलने के पक्ष में नहीं हूं। इस राजनीतिक विकृति को बंद कीजिए।'

ठाकरे ने यह बात उस वक्त कहीं है जब तीन दिन पहले ही ईडी ने धनशोधन के एक मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से जुड़े मुंबई और ठाणे के परिसरों पर छापे मारे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन वाली उनकी सरकार अगले चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और उसके बाद जनता निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed