फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray calls a review meeting and mva meeting to take decision on anil deshmukh

महाराष्ट्र : अनिल देशमुख के इस्तीफे पर आज फैसला संभव, मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक

Mon, 22 Mar 2021 11:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Mar 2021 11:50 AM IST
सार

  • परमबीर सिंह के पत्र के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे पर आज फैसला संभव
  • आज दिल्ली में महाविकास अघाड़ी की बैठक, अनिल देशमुख को लेकर होगा फैसला 
  • राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray calls a review meeting and mva meeting to take decision on anil deshmukh
अनिल देशमुख और उद्धव ठाकरे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की चिट्ठी गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देने पर मजबूर करेगी या नहीं, इसका फैसला आज हो सकता है। आज महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार इस मुद्दे पर बैठक करेगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपने आवास पर बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद चाहते हैं कि अनिल देशमुख अपने पद से इस्तीफा दे दें लेकिन एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कह दिया है कि गृह मंत्री के इस्तीफे का सवाल ही नहीं पैदा होता है। 
विज्ञापन

 

आज दिल्ली में गठबंधन की तीनों पार्टियों की संयुक्त बैठक होगी, जिस पर अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जा सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि परमबीर सिंह की चिट्ठी में गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए गए हैं, उससे महाराष्ट्र सरकार में तनाव पैदा हो गया है।

एक तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अनिल देशमुख को हटाने के पक्ष में हैं तो दूसरी तरफ एनसीपी ने इस पर अपना पक्ष साफ कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता संजय निरुपम में यह कह दिया है कि इस पूरे मामले में शरद पवार की भूमिका पर सवाल उठते हैं क्योंकि उन्होंने ही ये सरकार बनाई है। 


बता दें कि परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी और अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ वसूलने का लक्ष्य दिया था। मुंबई के बार और रेस्त्रां से ये पैसा वसूलने की बात कही गई थी। हालांकि अनिल देशमुख ने इन आरोपों का खंडन किया है। 

इस पर रविवार को शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और कहा था कि परमबीर सिंह के पत्र के दो हिस्से हैं। वहीं उनके पत्र पर परमबीर सिंह के हस्ताक्षर नहीं हैं और इसमें सिर्फ आरोप लगाए गए हैं, किसी तरह का कोई सबूत नहीं पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed