{"_id":"5d0e250d8ebc3e280e119486","slug":"maharashtra-cm-devendra-fadnavis-will-take-out-rath-yatra-around-all-assembly-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकालेंगे सीएम फड़णवीस, नारा होगा- अबकी बार, 220 पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकालेंगे सीएम फड़णवीस, नारा होगा- अबकी बार, 220 पार
Sat, 22 Jun 2019 06:24 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में भाजपा-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम देवेंद्र फड़णवीस चुनावी अभियान के तहत रथयात्रा निकालेंगे। सीएम फड़णवीस की यह रथयात्रा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
अगस्त से शुरू होने वाली इस रथयात्रा में दो नारे प्रमुख होंगे। पहला- फिर एक बार शिवशाही सरकार और दूसरा- अबकी बार, 220 पार। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 144 सीटों पर जीत जरुरी है। फिलहाल 288 में से 122 सीटों पर भाजपा और 63 सीटों पर शिवसेना का कब्जा है। वहीं एनडीए के विरोधी दलों में कांग्रेस 42 और एनसीपी 41 सीटों पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis will take out Rath Yatra around all assembly constituencies of the state as a part of assembly election campaign with slogans "Fir ek baar Shivshahi sarkaar" and "abki baar 220 ke paar". The Rath Yatra will start in August. (File pic) pic.twitter.com/naDNpiaIX9
— ANI (@ANI) June 22, 2019