{"_id":"695bee8b643b3a56a60f2fd2","slug":"maharashtra-cm-devendra-fadnavis-pune-municipal-election-katraj-rally-statement-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: 'पहले आईने में खुद को देखें..', पुणे के विकास को लेकर फडणवीस ने अजित पवार पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगर निकाय चुनाव: 'पहले आईने में खुद को देखें..', पुणे के विकास को लेकर फडणवीस ने अजित पवार पर कसा तंज
Mon, 05 Jan 2026 10:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:33 PM IST
सार
पुणे नगर निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के काम पर सवाल उठाने वालों को पहले खुद को आईने में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुणे के लिए ठोस विकास योजनाएं बनाई हैं और पिछले पांच वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पुणे के बुनियादी ढांचे के विकास में भाजपा के योगदान पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले 'आईने में खुद को देखना चाहिए।'
फडणवीस की यह टिप्पणी अजित पवार के उस बयान के जवाब में मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र और राज्य से भारी वित्तीय मदद मिलने के बावजूद पुणे का स्थानीय नेतृत्व उसे ठोस विकास में बदलने में विफल रहा। पवार ने रविवार को पुणे नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि इस विफलता से शहर के नेतृत्व में बदलाव की जरूरत स्पष्ट दिखती है।
गौरतलब है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का हिस्सा है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) से गठबंधन किया है।
विज्ञापन
एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने पुणे के लिए एक ठोस विकास योजना तैयार की है और शहर को नया रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुणे देश के प्रमुख शहरों में शामिल होगा। भाजपा को केवल पांच साल का समय मिला और इस दौरान किए गए काम जनता के सामने हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।
ये भी पढ़ें: West Bengal: मतदाता सूची पर उठे विवाद पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, कहा- TMC द्वारा दिए गए नाम गलती से कटे
फडणवीस ने कहा कि इस समय पुणे में 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, इसके बावजूद अगर कोई पूछता है कि हमने पुणे के लिए क्या किया, तो उनसे अनुरोध है कि वे पहले खुद को आईने में देखें।
उन्होंने बताया कि भाजपा 2017 में पुणे नगर निगम की सत्ता में आई थी और उसके बाद मेट्रो, समान जल आपूर्ति योजना, मुला-मुठा नदियों के पुनर्जीवन, रिवरफ्रंट परियोजना, यातायात जाम से निपटने के उपाय और शहर की आवाजाही सुधारने जैसे कई अहम काम शुरू किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में 44 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम कम करने और आवागमन बेहतर बनाने के लिए पुणे में 54 किलोमीटर लंबा भूमिगत सड़क नेटवर्क बनाया जाएगा, जिस पर 32,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विपक्ष पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि भाजपा में शालीन लोग हैं और बेवजह झगड़ा नहीं करते। लेकिन यह भी सभी जानते हैं कि जरूरत पड़ने पर वे किसी से डरते नहीं हैं। सभा को संबोधित करते समय फडणवीस कुछ देर के लिए पानी पीने रुके और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चुनाव में विरोधियों की हार सुनिश्चित करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन