फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis BJP politics and policy only national party not owned by family

Politics: 'भाजपा इकलौती राष्ट्रीय पार्टी जहां परिवार की मिल्कीयत नहीं, कार्यकर्ता ही सबकुछ'; CM फडणवीस का बयान

Sun, 05 Jan 2025 06:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

देश की राजनीति में परिवारवाद / वंशवाद जैसे आरोप भी लगते रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि उनकी पार्टी देश का ऐसा एकमात्र राजनीतिक दल है, जहां किसी परिवार का राज नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई परिवार नहीं कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं।

विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis BJP politics and policy only national party not owned by family
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो किसी परिवार की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की है। यह दावा है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M) ही ऐसी पार्टियां हैं जिनका स्वामित्व किसी परिवार के पास नहीं है। उन्होंने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संगठन है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को उंगलियों पर गिना जा सकता है
फडणवीस ने कहा कि आज देश में 2300 से अधिक राजनीतिक दल पंजीकृत हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को उंगलियों पर गिना जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2300 पार्टियों में लगभग सभी निजी स्वामित्व वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) संक्षेप में- सीपीआईएम अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही।
विज्ञापन


पीएम मोदी का उदाहरण देकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वामित्व जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के पास है, इसके पास अपना संविधान भी है। फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां एक लड़का जो कभी चाय बेचता था, वह पहले गुजरात का मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed