फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Chief Minister Uddhav Thackeray said, No effort to to shift Bollywood elsewhere will be tolerate

महाराष्ट्रः बॉलीवुड को खत्म करने या कहीं और ले जाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं- उद्धव ठाकरे

Thu, 15 Oct 2020 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Oct 2020 07:26 PM IST
सार

  • नोएडा में बन रही नई फिल्म सिटी पर मुख्यमंत्री योगी पर ठाकरे ने साधा निशाना
  • एसओपी निश्चित होने के बाद थिएटर खोलने पर विचार किया जाएगा

विज्ञापन
Maharashtra: Chief Minister Uddhav Thackeray said, No effort to to shift Bollywood elsewhere will be tolerate
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यह दुखदायी है। बॉलीवुड को मुंबई से दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मल्टीप्लेक्स थिएटर मालिकों के साथ बैठक में पहली बार अपनी वेदना व्यक्त की और नोएडा में बन रही नई फिल्म सिटी को लेकर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।


उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई न केवल महाराष्ट्र की आर्थिक बल्कि सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी पहचानी जाती है। वर्तमान में कई मामलों में यह हॉलीवुड के बराबर है। बॉलीवुड में अधिक फिल्में भी बन रही हैं। बॉलीवुड को चाहने वाले दुनियाभर में हैं। सिनेमा जगत बड़ा मनोरंजन उद्योग है और इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलता है। सिनेमा से ही कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बॉलीवुड का खात्मा कर इसे अन्यत्र ले जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम यह कतई बर्दास्त नहीं करेंगे और इस साजिश को नाकाम करेंगे।

विज्ञापन

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड पर लगा है ग्रहण

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई। एनसीबी की जांच में बॉलीवुड का ड्रग एंगल सामने आया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती जेल गई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को एनसीबी के सामने पेश होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बॉलीवुड पर लगा ड्रग का दाग अभी धुला नहीं है। अभिनेत्री कंगना रणौत के आरोप और उसके बाद मीडिया ट्रायल सुर्खियों में है। उसके बाद से बॉलीवुड पर ग्रहण सा लग गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में नई फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा हुई, जिसके अलग मायने हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे का बॉलीवुड को अन्यत्र ले जाने का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसओपी निश्चित होने पर राज्य में खुलेंगे थिएटर

महाराष्ट्र में बीते सात महीने से थिएटर बंद हैं। थिएटर खोलने के संबंध में उद्धव ठाकरे ने मल्टीप्लेक्स थिएटर और सिनेमागृहों के मालिकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसओपी निश्चित होने के बाद थिएटर खोलने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed