{"_id":"62f02ff9428bb25cff520ed1","slug":"maharashtra-cabinet-may-be-expanded-before-15-august-devendra-fadnavis-may-get-home-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Cabinet Expansion: 15 अगस्त से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, फडणवीस को मिल सकता है गृह विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maha Cabinet Expansion: 15 अगस्त से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, फडणवीस को मिल सकता है गृह विभाग
Mon, 08 Aug 2022 03:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:05 AM IST
सार
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 15 मंत्रियों को शपथ दिलाने के साथ 15 अगस्त तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिल सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर टले स्थानीय निकाय चुनाव के शीर्ष अदालत से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अक्तूबर में होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे ने मुख्यमंत्री और फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पूरा विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर है। फडणवीस ने रविवार को मीडिया से कहा कि अजित दादा भूल रहे हैं कि जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों तक सिर्फ पांच मंत्री ही मंत्रिमंडल में थे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होगा।
महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा था कि उनका मानना है कि राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 अगस्त से पहले हो जाएगा। इसके बाद सभी मंत्री स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि यह 15 अगस्त हमारे देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं। कैबिनेट विस्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा हो जाना चाहिए ताकि मंत्री अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकें।