फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bus fire: Mass cremation to be held of 24 bodies, 1 to be handed over to family

महाराष्ट्र बस हादसा: आज 24 शवों का होगा सामूहिक दाह संस्कार, दफनाने के लिए परिवार को सौंपा जाएगा एक का शव

Sun, 02 Jul 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जल गए थे। इनमें से अधिकतर बेहद बुरी तरह जले हैं, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Maharashtra bus fire: Mass cremation to be held of 24 bodies, 1 to be handed over to family
महाराष्ट्र बस हादसा - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस में आग लगने से जलकर मरे 25 लोगों में से 24 का आज सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा। जबकि, पीड़ितों में से एक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि 26 लोगों में से अधिकतर बहुत ही बुरी तरह जल गए हैं, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पीड़ितों का पता उनके परिवारों के डीएनए जांच से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, डीएनए प्रक्रिया में बहुत अधिक समय लगने वाला है। इसलिए आज शवों का सामूहिक दाह संस्कार करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maharashtra: 'जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई जान', हादसे के जिंदा बचे लोगों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलढाणा के कलेक्टर एच पी तुम्मोड ने बताया कि आज 24 शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसके अलावा, एक मृतक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंपा जाएगा। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, 25 मृतकों के परिवार के सदस्य बुलढाणा पहुंच गए हैं।

बता दें, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जल गए थे। यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ था। इस भयानक दुर्घटना में ड्राइवर और 'क्लीनर' सहित आठ लोग बच गए थे। वहीं, बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

आरटीओ की एक रिपोर्ट आई सामने
महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुए दर्दनाक बस हादसे की वजह टायर फटना नहीं था, जैसा कि ड्राइवर ने पुलिस को बताया है। अमरावती के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने टायर फटने या तेज रफ्तार के चलते बस के पलटने की संभावना को खारिज कर दिया है। आरटीओ का कहना है कि घटनास्थल पर रबर के टुकड़े या टायर के कोई निशान नहीं मिले। घटना के प्रभाव का निशान व्हील डिस्क पर था, जो मुड़ा हुआ था।


आरटीओ ने हादसे में जिंदा बचे लोगों से बातचीत और मौके का मुआयना करने के बाद तैयार की रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि बस सड़क के दाईं ओर एक स्टील के खंभे से टकराई थी जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। रिपोर्ट में यह भी है बस की गति बहुत अधिक नहीं रही होगी।

ध्यान भटकना हो सकता है एक कारण
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हादसे का कारण बस ड्राइवर का ध्यान भटकना हो सकता है, जिसके चलते उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और बस खंभे टकराने के बाद पलट गई। बस स्वामी विरेंद्र डारना ने बताया कि उन्होंने 2020 में यह बस खरीदी थी। इसका ड्राइवर दानिश अनुभवी चालक है। वहीं, सूत्रों ने बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी 2020 को कराया गया था। उसका फिटनेस सर्टिफिकेट 10 मार्च 2024 तक मान्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed