फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Bullying of former sarpanch in Satara, pregnant woman forest guard beaten up, dragged on the ground, two arrested

महाराष्ट्र: सतारा में पूर्व सरपंच की दबंगई, गर्भवती महिला वन रक्षक को पीटा, जमीन पर पटक कर घसीटा, दो गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 12:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, सतारा
एएनआई, सतारा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 20 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

सतारा की पीड़िता महिला वन रक्षक सिंधु सनप ने बताया कि जब से उसने यहां नौकरी शुरू की है, मुझे पलसवाड़े गांव का पूर्व सरपंच धमका रहा था और पैसों की मांग कर रहा था। जब मैंने पैसे नहीं दिए तो 19 जनवरी को काम से लौटते वक्त उसने मुझ पर और मेरे पति पर हमला करते हुए मारपीट की। 

विज्ञापन
Maharashtra: Bullying of former sarpanch in Satara, pregnant woman forest guard beaten up, dragged on the ground, two arrested
पीड़िता महिला वन रक्षक सिंधु सनप - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक गर्भवती वन रक्षक व उसके पति के साथ पूर्व सरपंच व उसके साथियों द्वारा बुरी तरह मारपीट करने व उसे जमीन पर पटकर घसीटने का मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए सतारा एसपी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

सतारा की पीड़िता महिला वन रक्षक सिंधु सनप ने बताया कि जब से उसने यहां नौकरी शुरू की है, मुझे पलसवाड़े गांव का पूर्व सरपंच धमका रहा था और पैसों की मांग कर रहा था। जब मैंने पैसे नहीं दिए तो 19 जनवरी को काम से लौटते वक्त उसने मुझ पर और मेरे पति पर हमला करते हुए मारपीट की। चप्पलों से पीटा गया। 
विज्ञापन

सतारा के एसपी अजय कुमार बंसल ने बताया कि हम पता कर रहे हैं कि गर्भवती महिला वन रक्षक के भ्रूण को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यदि ऐसा हुआ तो केस में संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी। प्रथम दृष्ट्या भ्रूण को नुकसान नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पलसवाड़े के एक व्यक्ति व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें एक वायरल वीडियो में एक महिला गार्ड के साथ मारपीट करते देखा गया है। उनका वन श्रमिकों के ट्रांसफर को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पूर्व सरपंच है और स्थानीय वन समिति का सदस्य है। गार्ड तीन माह की गर्भवती है। 

उधर, महाराष्ट्र के राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेकर सतारा के एसपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने एसपी को आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed