फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Latest News Covid 19 Cases in Maharashtra Body of 82 year old covid 19 woman found dead inside toilet

महाराष्ट्र: अस्पताल से गायब थी 82 साल की कोरोना मरीज, आठ दिन बाद शौचालय में मिला शव

Thu, 11 Jun 2020 11:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Latest News Covid 19 Cases in Maharashtra Body of 82 year old covid 19 woman found dead inside toilet
आठ दिन बाद मालती नेहेटे का शव अस्पताल के शौचालय में मिला - फोटो : Local Media

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जलगांव सिविल अस्पताल से एक 82 साल की महिला दो जून से गायब थी। बुधवार को उनका शव अस्पताल के शौचालय के अंदर मिला है। स्थानीय प्रशासन ने पांच अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें डीन और चिकित्सा अधीक्षक भी शामिल हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है, ‘हमें अस्पताल से छह जून को उनके लापता होने की शिकायत मिली थी। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पहचान मालती नेहेटे के तौर पर हुई है। मालती के पोते हर्षल नेहेटे के अनुसार उन्हें 20 मई को बाबा साहेब आंबेडकर वस्ती गृह में भर्ती कराया गया था क्योंकि परिवार का एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 22 मई को वह भी कोरोना की चपेट में मिली जिसके बाद उन्हें 28 मई को भुसावल रेलवे अस्पताल ले जाया गया।


हर्षल ने कहा कि एक जून को उन्हें भुसावल रेलवे अस्पताल से जलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें वार्ड नंबर सात में भर्ती कराया गया था। दो जून को अस्पताल में फोन करने पर पता चला कि मेरी दादी दोपहर चार बजे से गायब हैं। अगले दिन अस्पताल के अधिकारियों ने हमें बताया कि उन्हें दादी मिल गई है और उन्हें वार्ड नंबर नौ में भर्ती कराया गया है। पांच जून को हमें अस्पताल ने बताया कि दादी दो जून से लापता हैं। इसके बाद हमने जिला पेठ पुलिस स्टेशन को सूचना दी। पुलिस ने तब लापता की शिकायत दर्ज की।

हर्षल नेहेटे ने कहा, ‘हमें बुधवार को पुलिस ने सूचित किया कि दादी का शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। यह गंभीर लापरवाही है और प्रशासन को इससे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed