फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Five Bodies Recovered from Ujani Dam Water, Rescue Operation Continues

Maharashtra: उजानी बांध के पानी में लापता छह लोगों में से पांच के शव मिले, बचाव अभियान जारी

Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
सार

इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने कहा कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। नाव सेवा कलाशी और भुगाव गांवों के बीच संचालित होती है।

विज्ञापन
Maharashtra News Five Bodies Recovered from Ujani Dam Water, Rescue Operation Continues
तलाशी अभियान - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे जिले के इंदापुर तहसील के नजदीक कलाशी गांव के पास उजानी बांध के पानी में मंगलवार शाम एक नाव पलट गई थी। इस दौरान उस पर सवार छह लोग लापता हो गए थे। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। अब तक पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद हुई। इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने कहा कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। नाव सेवा कलाशी और भुगाव गांवों के बीच संचालित होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद सात लोगों को ले जा रही यह नाव पलट गई। नाव में सवार सहायक पुलिस निरीक्षक स्तर का एक अधिकारी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवारा कुत्ते के हमले में तीन साल के बच्चे की मौत
नागपुर जिले के मौदा कस्बे में एक आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वंश अंकुश शहाणे मंगलवार अपराह्न अपने घर के बाहर खेल रहा था कि तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसके परिवार के सदस्य उसे सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौदा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed