{"_id":"5f314e8b8ebc3eabeb6b2be7","slug":"maharashtra-bjp-said-that-government-is-stifling-freedom-of-expression","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार पर भाजपा ने लगाया अभिव्यक्ति की आजादी से खिलवाड़ करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार पर भाजपा ने लगाया अभिव्यक्ति की आजादी से खिलवाड़ करने का आरोप
Mon, 10 Aug 2020 07:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र भाजपा ने सोमवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार उन पत्रकारों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है जो सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। भाजपा ने कहा कि ऐसा करके महाराष्ट्र सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही है।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण, किसानों को न्याय समेत अन्य कई मुद्दों से निपटने में नाकाम रही थी। उन्होंने कहा कि इसीलिए अब वह जनता के बीच उठ रही सरकार के खिलाफ असंतोष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
केशव ने कहा, 'सरकार अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही है। वह उन पत्रकारों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है जो महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।' बता दें कि राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है और यदि कोई इन विचारों से सहमत नहीं है, तो वह कानूनी माध्यम से इसके हल की तलाश कर सकता है। मैं जानना चाहूंगा कि बुद्धिजीवी, विचारक और पत्रकार सरकार व सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ आलोचना के प्रति असहिष्णुता के बारे में चुप क्यों हैं?'
उन्होंने दावा किया कि पुलिस अपनी बात रखने पर भी आपराधिक मामले दर्ज कर रही है और सोशल मीडिया पर की जा रही कई टिप्पणियों पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ये सभी इस बात के संकेत हैं कि सरकार राज्य में उठ रही असंतोष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।