Maharashtra: '...अजित पवार ने आंख देखने का नया व्यवसाय शुरू किया है', डिप्टी सीएम के बयान पर BJP सांसद का तंज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की तरफ से इफ्तार पार्टी के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा सांसद नारायण राणे ने तंज कहा है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि अजित पवार ने आंखें जांचने का नया धंधा शुरू कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mumbai | On Maharashtra Dy CM Ajit Pawar's "Anyone who shows an eye to our Muslim brothers..." remark, BJP MP Narayan Rane says, "It seems Ajit Pawar has started a new business of checking eyes." pic.twitter.com/owxVgO49nm
— ANI (@ANI) March 22, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Punjab: कांग्रेस बोली- कर्नल को पीटने वाले पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हों, SIT में सेना के वरिष्ठ अफसरों को करें
दिशा सालियान की मौत मामले में बोले नारायण राणे
वहीं इस दौरान दिशा सालियान की मौत मामले में नारायण राणे ने कहा कि, 'दिशा सालियान के पिता को हाईकोर्ट जाना पड़ा क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगा कि उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए वो हाईकोर्ट गए।
उद्धव से बातचीत का वाकिया भी किया साझा
इस दौरान उन्होंने एक वाकिया साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे के पीए, जो अब शायद विधायक हैं, ने मुझे फोन किया। मैं भी उस समय घर जा रहा था और उन्होंने (पीए) कहा कि उद्धव ठाकरे मुझसे बात करना चाहते हैं... उन्होंने (पीए) पूछा क्या आप बात करेंगे? मैंने पूछा कि वो (उद्धव ठाकरे) कहां हैं और उन्हें फोन दें। जैसे ही उन्होंने (उद्धव ठाकरे) फोन रिसीव किया, मैंने कहा जय महाराष्ट्र। उन्होंने (उद्धव ठाकरे) मुझसे पूछा कि क्या मैं अब भी जय महाराष्ट्र कहता हूं, तो मैंने कहा कि मैं मरते दम तक जय महाराष्ट्र कहता रहूंगा। जय महाराष्ट्र मातोश्री की संपत्ति नहीं है, ये छत्रपति शिवाजी महाराज की संपत्ति है... उन्होंने कहा, 'मैंने (प्रेस में) कहा कि एक मंत्री इसमें शामिल हैं... वह (आदित्य ठाकरे) मंत्री थे जब सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की यह घटना हुई... हर कोई इसके बारे में जानता था, और सबूत भी थे'।
#WATCH | Mumbai | On Disha Salian death case, BJP MP Narayan Rane says, "Disha Salian's father had to go to the High Court because he has not received justice until now. Her father felt he would not receive justice from the police, so he went to the High Court. Uddhav Thackeray's… pic.twitter.com/i0rbVuAIc8
— ANI (@ANI) March 22, 2025
भाजपा नेता ने उद्धव-आदित्य पर साधा निशाना
वहीं दिशा सालियान मामले में भाजपा नेता राम कदम ने कहा, 'क्या दिशा के पिता को यह अधिकार नहीं कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में उन्हें न्याय मिले?.. दिशा सालियान के परिवार को न्याय मिलकर रहेगा। आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को इस बात का जवाब देना होगा कि बार-बार दिशा सालियान का नाम आने के बाद उनके हाथ क्यों कांपते हैं?'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुणे में इंजीनियर ने रेता नाबालिग बेटे का गला, पत्नी पर था बेवफाई का शक; नशे की हालत में गिरफ्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.