फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Pune Techie Slits Throat Of 3-Year-Old Son, Suspecting Wife Of Infidelity, crime News, hindi news

Maharashtra: पुणे में इंजीनियर ने रेता नाबालिग बेटे का गला, पत्नी पर था बेवफाई का शक; नशे की हालत में गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 06:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Mar 2025 06:25 PM IST
सार

शक, एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है और इसके चलते न जानें कितने रिश्ते और परिवार उजड़ गए हैं। पुणे में एक इंजीनियर ने अपने तीन साल के बेटे को इसी शक के चलते मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पत्नी पर बेवफाई का शक था।

विज्ञापन
Maharashtra: Pune Techie Slits Throat Of 3-Year-Old Son, Suspecting Wife Of Infidelity, crime News, hindi news
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुणे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के शक के चलते अपने 3 साल के बेटे का गला रेत दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। ये वारदात चंदन नगर इलाके में घटी, वहीं इस वारदात के बाद आरोपी को एक लॉज में नशे की हालत में पाया गया। जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चा हिम्मत माधव टिकेती इंजीनियर माधव टिकेती और उनकी पत्नी स्वरूपा का इकलौता बेटा थे। ये परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का रहने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब
विज्ञापन


झगड़े के बाद घर से बेटे को लेकर निकला था माधव
पुलिस के मुताबिक, माधव को स्वरूपा पर बेवफाई का शक था। गुरुवार की दोपहर में दंपति के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद माधव गुस्से में अपने बेटे को साथ लेकर घर से निकल गया। दिन भर वो बार में बैठा रहा और दोपहर करीब 12:30 बजे वहां से निकल गया। इसके बाद वह एक सुपरमार्केट गया और बाद में चंदन नगर के पास एक जंगल में चला गया। वहीं कई घंटे बीतने के बाद पति से कोई संपर्क ने होने पर पत्नी ने देर रात चंदन नगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति और बेटा लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉज में नशे की धुत में मिला इंजीनियर माधव
वहीं इस शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें माधव को आखिरी बार गुरुवार दोपहर 2:30 बजे अपने बेटे के साथ देखा गया था, लेकिन शाम पांच बजे की फुटेज में वह अकेले कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिया। इसके बाद माधव के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करते हुए, पुलिस उसे एक लॉज में खोज निकाला, जहां वह नशे में दिखाई दिया। होश में आने के बाद, माधव ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने घटनास्थल को पास के एक जंगल में पाया, जहां उन्हें लड़के का गला कटा हुआ शव मिला।

यह भी पढ़ें - Fact Check: दिल्ली में हुए हत्याकांड के वीडियो को नागपुर हिंसा से जोड़कर किया जा रहा भ्रामक दावा, पढ़ें पड़ताल

इंजीनियर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'कल रात बच्चे की मां पुलिस स्टेशन आई और अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे का पिता एक लॉज में नशे में था। हमने उसे हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ में उसने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अपराध के अनुसार हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed