फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bjp leader Raosaheb Danve said CM name finalised only top leadership nod awaited

Maharashtra: 'सीएम का नाम तय, बस शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार', पूर्व मंत्री बोले- लोग उनसे वाकिफ

Sun, 01 Dec 2024 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पर होगा। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने ये नहीं बताया कि सीएम पद की शपथ कौन लेगा। ऐसे में महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर संशय बरकरार है।  

विज्ञापन
Maharashtra bjp leader Raosaheb Danve said CM name finalised only top leadership nod awaited
महाराष्ट्र विधानसभा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और अब बस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला सीएम कौन होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पर होगा। हालांकि बावनकुले ने ये नहीं बताया कि सीएम पद की शपथ कौन लेगा। ऐसे में महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस का नाम रेस में सबसे आगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के अगले सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। वह दो बार राज्य के सीएम और पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की रेस में थे, लेकिन कुछ दिन पहले एकनाथ शिंदे ने भी ऐसे संकेत दे दिए थे कि उन्हें भाजपा की मुख्यमंत्री मंजूर है। उसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि जल्द ही देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी हो जाएगी, लेकिन दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद जिस तरह से एकनाथ शिंदे अचानक से अपने सतारा स्थित गांव पहुंचे, उसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। ऐसा कहा गया कि एकनाथ शिंदे नई सरकार के गठन से खुश नहीं हैं। अपने गांव पहुंचकर शिंदे की तबीयत भी खराब हो गई। हालांकि अब शिंदे के रविवार शाम तक मुंबई लौटने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार गठन में हो रही देरी
मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे के हवाले से कहा गया कि लोगों को पता है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा। दानवे ने कहा कि हम सिर्फ अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस नेता के नाम को मंजूरी दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में किस-किस को शामिल किया जाएगा? इस सवाल पर दानवे ने कहा, 'राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।' महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा, शिवसेना और राकांपा की साझेदारी वाले महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की।  23 नवंबर को नतीजे घोषित होने के बाद सरकार के गठन में देरी हो रही है, इसे लेकर विपक्षी नेता भी हमलावर हैं।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed