फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Bhandara district road accident collision between truck and car many people killed

महाराष्ट्र: भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर; तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
सार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा लाखनी तहसील में मानेगांव-पिंपलगांव के बीच करीब सुबह 4 बजे हुआ। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra Bhandara district road accident collision between truck and car many people killed
सड़क दुर्घटना में नौ की मौत - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा भंडारा जिले के पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) पर हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बोलेरो में 16 से 17 लोग सवार थे। यह सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज का त्योहार मनाने नागपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय एक और महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस: चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम?
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र पांच साल से कम थी। घटना में गाड़ी चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ड्राइवर और तीन बच्चों को भंडारा मेडिकल कॉलेज में, जबकि अन्य घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत शहारे ने बताया कि हादसा मुंडिपार और पिंपलगांव के बीच रात करीब 3 बजे हुआ, जब एक बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों का प्राथमिक इलाज पहले साकोली स्थित अस्पताल में किया गया, जहां से उन्हें भंडारा और फिर गंभीर हालत में नागपुर जीएमसी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी/रिश्तेदार के अनुसार, सभी लोग तीज का त्योहार मनाने छत्तीसगढ़ से नागपुर आ रहे थे। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें उनकी भांजी सरिता वर्मा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed