{"_id":"6155a2ab8ebc3edac41def82","slug":"maharashtra-ats-arrests-one-more-suspect-in-a-case-of-criminal-conspiracy-to-commit-a-terror-act-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई: आतंकी साजिश रचने के मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक तीन धरे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई: आतंकी साजिश रचने के मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक तीन धरे गए
Thu, 30 Sep 2021 05:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:12 PM IST
सार
देश में आतंकी हमले करने की साजिश रचने के एक मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। एटीएस इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी साजिश रचने के एक मामले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हाल ही में छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने इस संबंध में इस महीने की शुरुआत में एक मामला दर्ज किया था। इसके तहत यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। ये मामला गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) की धारा 18 के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान इरफान रहमत अली शेख के रूप में हुई है। वह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित खेरवाड़ी का रहने वाला है और पेशे से दर्जी है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इरफान रहमत का नाम जाकिर हुसैन शेख और रिजवान मोमिन से पूछताछ के दौरान सामने आया था, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में राज्य एटीएस ने हिरासत में लिया था।
बता दें कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में हमले करने की योजना बना रहे छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद महाराष्ट्र एटीएस की ओर से उनके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था।