फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrested man from Jammu and Kashmir, connection with recruitment for terrorist organisation and funding

Maharashtra ATS: टेरर फंडिंग मामले में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एक और संदिग्ध को जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार 

Tue, 14 Jun 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 11:50 AM IST
सार

टेरर फंडिग मामले में एक संदिग्ध को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करने और टेरर फंडिंग जैसे आरोप हैं।

विज्ञापन
Maharashtra ATS arrested man from Jammu and Kashmir, connection with recruitment for terrorist organisation and funding
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

महाराष्ट्र एटीएस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस के अधिकारियों ने टेरर फंडिग मामले में एक और संदिग्ध को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करने और टेरर फंडिंग जैसे आरोप हैं। संदिग्ध को डोडा जिले से गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया उसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


जुनैद अता के खातों में किए थे पैसे ट्रांसफर 
अधिकारियों ने बताया कि 24 मई को एटीएस अधिकारियों ने जुनैद अता मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। इस पर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के लिए युवाओं की भर्ती कराने का आरोप था। जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ने जुनैद के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। अधिकारियों ने बताया, इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


टेरर फंडिंग में चार लोगों को दबोच चुकी है एटीएस 
एटीएस अधिकारियों ने बताया, पिछले दिनों हुई कार्रवाई में अब तक चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। अधिकारियों ने सोमवार बताया था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से इनामुल हक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हक को इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के साथ कथित संबंधों और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह यूपी की एक जेल में था, जहां से महाराष्ट्र एटीएस ने उसे हिरासत में लिया। वहीं महाराष्ट्र के जुनैद की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से आफताब हुसैन को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed