मुंबई: शिवसेना ने लगाए आदित्य ठाकरे के पोस्टर, कई भाषाओं में लिखा- कैसे हो वर्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना ने मुंबई में आदित्य ठाकरे के कई पोस्टर लगवाएं हैं। इनमें कई भाषाओं में 'कैसे हो वर्ली' लिखा हुआ है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से उम्मीद्वार हैं।
ठाकरे परिवार से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे 27 वर्षीय आदित्य ठाकरे को लेकर शिवसैनिक काफी उत्साहित है। पिछले कुछ सालों से भाजपा और शिवसेना के गठबंधन में दूसरे नंबर की पार्टी को उम्मीद है कि आदित्य के चुनाव लड़ने के फैसले से उसके अच्छे दिन आने वाले हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे एक अच्छे नेता हैं। वह स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी चर्चा करने की काबिलियत रखते हैं। वह जमीनी स्तर के नेताओं के साथ ही लोगों से अपने को जोड़ना जानते हैं। सेना प्रमुख के करीबी हर्षल प्रधान के मुताबिक आदित्य साल 2009 में राजनीति में उतरे और तब से वह एक सक्रिय कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।
युवाओं को साथ जोड़ कर आदित्य ने समझे मुद्दे
उन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए युवाओं को अपने साथ जोड़ते हुए दूसरी पंगत के नेताओं की फौज तैयार की। प्रधान के मुताबिक पिछले दस सालों के दौरान उन्होंने प्रदेश भर का दौरा कर जमीनी स्तर पर मुद्दों को समझा। इसी के बाद उन्होंने तय किया कि वह पारिवारिक प्रथा को तोड़ते हुए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
Mumbai: Shiv Sena puts up posters of Aditya Thackeray which say 'How are you Worli?' in different languages. He is contesting #MaharashtraAssemblyPolls from Worli constituency. https://t.co/kurUjKEGT7 pic.twitter.com/CpgCaGr1r1
— ANI (@ANI) October 2, 2019