फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly elections MNS releases list of 15 candidates

Maharashtra Election: मनसे ने 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जानिए किस सीट से किसे मैदान में उतारा

Sat, 26 Oct 2024 08:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

Maharashtra Election: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की यह चौथी सूची है। मनसे इस बार के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra assembly elections MNS releases list of 15 candidates
मनसे प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शनिवार को पंद्रह उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने पनवेल सीट से योगेश जनार्दन चिले, खामगांव से शिवशंकर लगर, अक्कलकोट से मल्लिनाथ पाटील, सोलापुर शहर मध्य से नागेश पासकंटी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि जलगांव जमोद से अमित देशमुख, मेहकर से भय्यासाहेब पाटील, गंगाखेड से रुपेश देशमुख, उमरेड से शेखर टुंडे, फुलंब्री  से बालासाहेब पाथ्रीकर, परांडा से राजेंद्र गपाट, उस्मानाबाद (धाराशिव) से देवत्त मोरे को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, काटोल से सागर दुधाने, बीड से सोमेश्वर कदम, श्रीवर्धन से फैझल पोपेरे और राधानगरी से युवराज येड्डेरे को टिकट दिया गया है। मनसे ने 22 अक्टूबर को पार्टी ने 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को माहिम से उम्मीदवार बनाया गया। इसके बाद बुधवार को 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार को जारी की गई थी। राज्य में अगले महीने 20 नवंबर को 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान होना है। मतदान एक चरण में होगा। मतगणना इसके तीन दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही मनसे
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही है। दरअसल चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने एलान किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन इससे पहले लोकसभा चुनाव में मनसे ने भाजपा नीत एनडीए का समर्थन किया था और राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले दो चुनावों में मात्र एक-एक सीट जीती थी मनसे
राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से मनसे ने 2014 और 2019 के चुनावों में एक-एक सीट जीती थी। अविभाजित शिवसेना से अलग होकर 2006 में मनसे की स्थापना करने वाले राज ठाकरे ने 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन फिर उन्होंने अपना रुख बदल लिया और उनके कटु आलोचक बन गए।

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed