फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly elections: BJP Amit Shah meeting over with JP Nadda, Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अमित शाह की बैठक में आज जेपी नड्डा और फडनवीस संग होगी अहम चर्चा

Thu, 26 Sep 2019 10:12 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra assembly elections: BJP Amit Shah meeting over with JP Nadda, Devendra Fadnavis
Amit shah, JP Nadda - फोटो : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में सीटों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच अबतक सहमति नहीं बन पाई है। इस तना-तनी के बीच गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना मुंबई दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है। शाह गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को एक मंच पर भी आए लेकिन सीट बंटवारे को लेेकर चुप्पी साधे रहे। नवी मुंबई में श्रमिकों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए फडणवीस और उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और गठबंधन की जीत का दावा भी किया लेकिन सीटों को लेकर बात कहां अटकी है इस पर कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर में पांच फॉर्मूले सामने थे, लेकिन किसी एक पर सहमति नहीं बन पाई। भाजपा 170-118 पर अड़ी है, जबकि शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि भाजपा गठबंधन के समय किए गए 50-50 का वादा निभाए। सूत्रों का कहना है कि फार्मूले के साथ 10 ऐसी सीटें भी हैं जिन पर दोनों ही अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते।

ये हैं पांच फार्मूले 
  • भाजपा-शिवसेना 135-135, साथी दल-18
  • भाजपा 170, शिवसेना 118, साथी दल-भाजपा के कोटे से
  • भाजपा 162, शिवसेना-126, साथी दल भाजपा के कोटे से
  • भाजपा 150, शिवसेना-120, साथी दल-18
  • भाजपा-145, शिवसेना-125, साथी दल-18

भाजपा क्षेत्रवार ताकत का आकलन करने में जुटी

सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी क्षेत्रवार ताकत का आकलन करने में जुटी है। बीते मंगलवार रात को कमेटी की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री के साथ रुटीन बैठक थी।

उन्होंने कहा कि 2014 चुनाव में भाजपा को शहरी और ग्रामीण इलाके में फायदा हुआ था। ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां भाजपा को अधिक काम करने की जरूरत है ऐसे में आकलन जरूरी है। साथ ही टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत की स्थितियों से निपटने के लिए भी रणनीति बनाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed