फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elections 2024 Political Updates BJP Congress NCP Shiv Sena UBT NCP Sharad Pawar news

Maharashtra Polls: कांग्रेस की मांग- DGP रश्मि शुक्ला को हटाएं, मुंबई में करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

Fri, 01 Nov 2024 09:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2024 Political Updates BJP Congress NCP Shiv Sena UBT NCP Sharad Pawar news
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : FreePik
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का गुरुवार को एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने को चुनाव आयोग से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


पत्र लिखकर उठाई मांग
नाना पटोले ने निर्वाचन आयोग को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया कि शुक्ला एक विवादास्पद अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष लिया है और उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा। इसके साथ ही पटोले ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने शुक्ला को हटाने के कांग्रेस के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया है लेकिन विपक्ष शासित पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाने के भाजपा के इसी तरह के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

मुंबई में 10.8 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त
मुंबई के एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां निर्वाचन आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) और पुलिस ने गुरुवार को एक कार से 10.8 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे राज्य में एसएसटी तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर संदेह के आधार पर कार को रोका गया। उन्होंने बताया कि कार के भीतर अमेरिकी डॉलर और सिंगापुरी डॉलर समेत विभिन्न देशों की मुद्रा पाई गई। उन्होंने बताया कि कार में नकदी ले जा रहे व्यक्ति ने बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के नाम से दस्तावेज दिखाए और दावा किया कि यह नकदी हवाई अड्डे से बैंक के कार्यालय ले जाई जा रही थी।

 

शिवसेना सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज

उद्धव गुट के नेता और शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। इसके बाद शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविंद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम फडणवीस की बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी है। फडणवीस को पहले से जेड प्लस सुरक्षा कवर प्राप्त है। इसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई पर है। एक अधिकारी ने बताया कि एहतियाती उपाय और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया गया है। जो कर्मी पहले फोर्स वन (राज्य पुलिस की एक विशिष्ट कमांडो इकाई) में काम कर चुके थे और अब एसपीयू से जुड़े हुए हैं। उन्हें सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा नेता को कोई विशेष खतरा नहीं है और सुरक्षा विस्तार में बढ़ोतरी समीक्षा के आधार पर सिर्फ यह एक एहतियाती कदम है।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का समाज में कोई स्थान नहीं: अजित पवार

शिवसेना उद्धव के नेता अरविंद सावंत की शिवसेना नेता शाइना एनसी पर की गई टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। महाराष्ट्र में जहां हम लड़की और बहनों का सम्मान करते हैं। प्रेरक महिला के सम्मान में जश्न मनाते हैं। ऐसे राज्य में शिवसेना उद्धव नेता की शाइना एनसी के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय और अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed