{"_id":"673892fc4bbe1253cc0ae596","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-priyanka-gandhi-rally-challenges-pm-modi-amit-shah-over-caste-census-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: प्रियंका गांधी ने मोदी-शाह को जाति जनगणना कराने की दी चुनौती, आरक्षण पर 50% की सीमा हटाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: प्रियंका गांधी ने मोदी-शाह को जाति जनगणना कराने की दी चुनौती, आरक्षण पर 50% की सीमा हटाने की मांग
Sat, 16 Nov 2024 06:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:11 PM IST
सार
Maharashtra Assembly Election 2024: प्रियंका गांधी ने कहा कि जाति जनगणना की मांग करते हुए राहुल ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्री की। भाजपा वाले डरे हुए हैं, इसलिए झूठ फैला रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को शिरडी में रैली की। उन्होंने इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जाति जनगणना कराने के लिए सार्वजनिक रूप से प्रतिबद्ध होने की चुनौती दी। बता दें कि राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके भाई राहुल गांधी ने जाति जनगणना की वकालत के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा की थी।
प्रियंका गांधी ने दी भाजपा को चुनौती
शिरडी में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को एक मंच पर खड़े होकर यह घोषणा करने की चुनौती देती हूं कि वे जाति जनगणना कराएंगे और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे।" भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "वे दावा करते हैं कि मेरा भाई आरक्षण के खिलाफ है। यह वही व्यक्ति है जिसने न्याय की मांग करते हुए मणिपुर से मुंबई पैदल यात्रा की थी। जाति जनगणना की मांग करते हुए उसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्री की। वे डरे हुए हैं, इसलिए झूठ फैला रहे हैं। हम प्रत्येक जाति की जनसंख्या संरचना को जाने बिना प्रभावी ढंग से आरक्षण कैसे आवंटित कर सकते हैं?"
राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया पर प्रियंका गांधी का पलटवार
झारखंड में रैली के दौरान जाति जनगणना को लेकर राहुल के रुख पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आलोचना की थी। राजनाथ की प्रतिक्रिया के एक दिन बाद प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में भाजपा को घेरा। राहुल गांधी के रुख पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वे (राहुल) देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन