फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election 2019: BJP contender in Satta Bazar, 30 crores at stake

महाराष्ट्र : सट्टा बाजार में भाजपा दावेदार, 30 करोड़ दांव पर

Tue, 22 Oct 2019 02:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Oct 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra assembly election 2019: BJP contender in Satta Bazar, 30 crores at stake
मतदान केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को हुए मतदान के बाद सवाल है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। यहां सट्टा बाजार में इस पर 30 करोड़ रुपये का दांव लगाया गया है। सट्टा बाजार भाजपा को सत्ता का सबसे बड़ा दावेदार मान रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के 120 सीटों के लिए एक रुपये 60 पैसे का तो शिवसेना के लिए 85 सीटों के आकलन के साथ तीन रुपये का दांव है। सट्टेबाजों ने कांग्रेस के लिए 30 जगहों पर 2.50 रुपये और एनसीपी के लिए 30 जगहों के वास्ते 3.50 पैसे का दांव लगाया है। सट्टा बाजार के मुताबिक राज्य में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा और शिवसेना गठबंधन मिलकर सरकार बना रहे हैं। मतदान के बाद सोमवार की शाम को तमाम मीडिया के एक्जिट पोल में आए आंकड़े यही कह रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी का प्रदर्शन बहुत खराब नजर आ रहा है। चुनाव के नतीजे 24 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 

भाजपा ने ‘अबकी बार 220 पार’ का लक्ष्य रखा था। 288 सीटों की विधानसभा में वह इसके आस-पास नजर आ रही है। अधिकतर एक्जिट पोल उसे 200 से अधिक सीटें दे रहे हैं। भाजपा-शिवसेना को सबसे ज्यादा सीटें न्यूज 18 के एक्जिट पोल में मिली हैं। इसके मुताबिक गठबंधन 243 सीटों पर जीतेगा और कांग्रेस-एनसीपी मात्र 41 सीटों पर सिमट जाएंगी। इस पोल में भाजपा को 144 सीटें मिल रही है, जो बहुमत से मात्र एक कम है। इस तरह भाजपा चाहे तो अकेले सरकार बनाने की स्थिति में भी होगी।

वहीं शिवसेना को इस पोल में 99 सीटें मिली है यानी वह नतीजों के थोड़े हेर-फेर से पहली बार शतक लगाने की भी स्थिति में है। भाजपा 164 सीटों पर लड़ी थी जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 124 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस के 147 और एनसीपी के 121 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी एक्जिट पोल में पश्चिम महाराष्ट्र को छोड़ कर उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ, ठाणे-कोंकण, मुंबई-उपनगर और मराठवाड़ा में भाजपा-शिवसेना के पक्ष में एकतरफा फैसला दिख रहा है।

इस चुनाव में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे जोर-शोर से उछाले और उसका पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। वहीं बैकफुट पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस-एनसीपी धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और कृषि की स्थिति पर बात कर रही थीं। एक्जिट पोल के नतीजे साफ बता रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर से देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 

महाराष्ट्र चुनाव का एग्जिट पोल

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल 

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बंपर जीत हासिल होने का अऩुमान है। सर्वे में भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को 15 सीटें मिल सकती हैं। 

इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने के आसार। कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटों पर जीत की संभावना। भाजपा को अकेले 109 से 124 और शिवसेना को 57 से 70 सीटें मिल सकती हैं।कांग्रेस को अकेले 32 से 40 और एनसीपी को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं।  

न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल

न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इस गठबंधन को 243 सीटें, कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा  को 230, कांग्रेस को 48, अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। 

भाजपा -  230
कांग्रेस - 48 
अन्य - 10 

 

TV9-CICERO एग्जिट पोल  

भाजपा -  197
कांग्रेस - 75
अन्य - 16 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed