{"_id":"64ae31db5c315f92c807866b","slug":"maharashtra-another-accident-on-samruddhi-expressway-bus-collides-with-trailer-truck-22-injured-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नहीं थम रहा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला; ट्रेलर ट्रक से टकराई बस, 22 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नहीं थम रहा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला; ट्रेलर ट्रक से टकराई बस, 22 घायल
Wed, 12 Jul 2023 10:23 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:23 AM IST
सार
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर यह दुर्घटना एक जुलाई को एक निजी बस के डिवाइडर में टकराने के बाद उसमें आग लगने के ठीक 12 दिन बाद घटी, जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Samruddhi Expressway
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दुर्घाटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे इसी एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिसमें 22 लोग घायल हो गए, उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी, वहीं स्टील से लदा ट्रेलर ट्रक जलना से सूरत की तरफ आ रही थी।
बस चालक का वाहन से संतुलन खोने की वजह से वह ट्रेलर ट्रक की दिशा में चली गई। इस दुर्घटना में करीबन 22 लोग घायल हो गए। उनमें से चार की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं अन्य घायलों को औरंगाबाद के राजकीय अस्पताल में भेजा गया है।
यह दुर्घटना एक जुलाई को राज्य के बुलधाना जिले में एक निजी बस के डिवाइडर में टकराने के बाद उसमें आग लगने के ठीक 12 दिन बाद घटी, जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नाकिस में गहरे खाई में गिरी बस
महाराष्ट्र के नासिक में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस बुधवार की सुबह गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 15-20 यात्री यात्रा कर रह थे, उनमें से एक महिला को गंभीर रूप से घायल मिली।
मंगलवार की रात को बस बुलढाणा जिले के खामगांव से सप्तश्रृंगी गढ़ आई थी। बुधवार की सुबह वापस जाने के दौरान बस गणपति प्वाइंट से नीचे लुढ़क गई। पुलिस सूत्र ने बताया कि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, बस में कितने यात्री मौजूद थे इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
हादसे की खबर पाकर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूत्रों ने बताया कि जिला संरक्षक मंत्री दादा भूसे दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए निकल चुके हैं।