फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra, Andhra Pradesh, Goa, Telangana CMs offers prayers to Ganesh on the occasion of Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: देश में गणेश चतुर्थी की धूम, जोर-शोर से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया बप्पा का स्वागत

Sat, 07 Sep 2024 01:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा से जीवन के सभी विघ्न और बाधाओं का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
Maharashtra, Andhra Pradesh, Goa, Telangana CMs offers prayers to Ganesh on the occasion of Ganesh Chaturthi
रेवंत रेड्डी, एकनाथ शिंद और प्रमोद सावंत पूजा करते - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लोग अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत जोर-शोर से कर रहे हैं। वहीं, राजनीति से उठकर नेता भक्तिमय माहौल में लीन दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


मंदिरों में उमड़ी भीड़
इस त्योहार की रौनक पूरे देशभर में अलग ही देखने को मिल रही। मदुरवोयल इलाके में भगवान गणेश के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

महाराष्ट्र के सीएम ने की पूजा
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आधिकारिक आवास वर्षा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना की। 
 

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैं गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र की जनता के विकास के लिए कई फैसले लिए हैं। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बप्पा का किया स्वागत
इसके अलावा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खैरताबाद में गणेश पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं,  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने परिवार के साथ अपने आवास पर ही बप्पा की पूजा-अर्चना की। 
 

गणेश पूजन देखने के लिए...
गोवा के सीएम ने कहा, 'गणेश चतुर्थी की सभी भारतवासियों और गोवावासियों को मेरी तरफ से तथा गोवा सरकार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गोवा में गणेश पूजन धूमधाम से बनाया जाता है। गणेश पूजन देखने के लिए देशभर से लोग गोवा में आते हैं।'

नायडू ने लिया कार्यक्रम में भाग
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा कलेक्ट्रेट में गणेश पूजा कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रह्लाद जोशी ने ढोल बजाया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हुबली के रानी चेन्नम्मा मैदान में गणेश पूजा में भाग लिया। यहां उन्होंने ढोल बजाया। उनके साथ भाजपा विधायक महेश तेंगिनकई भी मौजूद रहे।
 
 
पूर्व सीएम ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ की पूजा-अर्चना
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके बेटे तथा पार्टी नेता आदित्य ठाकरे भगवान गणेश की पूजा करने के लिए मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे। 

 
  
हमारे देश पर कोई संकट न आए: पूर्व सीएम ठाकरे
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'गणेश चतुर्थी उत्सव आज से शुरू हो रहा है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैंने बप्पा से प्रार्थना की कि हमारे राज्य, हमारे देश पर कोई संकट न आने दें और आने वाली किसी भी परेशानी से हमारी रक्षा करें।'

गडकरी ने की घर पर पूजा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नागपुर में अपने आवास पर प्रार्थना की। उनके घर में मंदिर की सजावट चंद्रयान-3 की थीम पर की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed