फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Ajit Pawar may meet Shah, says NCP Ajit gut leader, News in Hindi

Maharashtra: आज शाम दिल्ली में अमित शाह से मिल सकते हैं अजित पवार, सरकार गठन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा दावा

Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए आज 10 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक राज्य में नई सरकार का गठन और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। इन सबके बीच महायुति गठबंधन के नेताओं की तरफ से लगातार दिल्ली का दौरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra: Ajit Pawar may meet Shah, says NCP Ajit gut leader, News in Hindi
सुनील तटकरे, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नजीते जारी होने के बाद नई सरकार के गठन का सभी को इंतजार है। लेकिन अभी तक महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति या यूं कहे घोषणा नहीं की जा सकी है। जिसकी वजह से सत्ता पक्ष पर विपक्ष की तरफ से जमकर सियासी हमले किए जा रहे हैं। इन वार-पलटवार के बीच महायुति गठबंधन की घटक दल एनसीपी के मुखिया अजित पवार आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सुनील तटकरे ने सभी अफवाहों का किया खंडन
पार्टी अध्यक्ष के दिल्ली दौरे को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यश्र सुनील तटकरे ने कहा है कि, अजित पवार आज शाम दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बीच दोनों नेताओं की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, सुनील तटकरे उन खबरों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि अजित पवार ने वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात की मांग की थी, लेकिन उन्हें इंतजार करने के लिए कह दिया गया। इस पर सुनील तटकरे ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर जारी सस्पेंस के बीच कोई नियुक्ति नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन


विभागों के बंटवारे पर महायुति की बैठक में होगा फैसला- तटकरे
सुनील तटकरे ने कहा, 'अमित शाह फिलहाल चंडीगढ़ में हैं। हम आज रात राजनीतिक चर्चा कर सकते हैं। हम इस बारे में बात करेंगे कि क्या हो रहा है।' उन्होंने कहा, '(नियुक्ति के लिए) प्रतीक्षा करने का कोई सवाल ही नहीं है।' 5 दिसंबर को शपथ लेने वाली नई महाराष्ट्र सरकार में विभागों के वितरण के बारे में पूछे जाने पर सुनील तटकरे ने कहा कि यह महायुति सहयोगियों की बैठक में तय किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'जब सभी नेता एक साथ बैठेंगे, तो हम मंत्री पदों के आवंटन पर चर्चा करेंगे।' अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस गठबंधन का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह स्थल के निरीक्षण पर शिकायत
इधर शिवसेना नेता दीपक केसरकर की तरफ से राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की तरफ शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण करने के लिए आजाद मैदान जाने की जानकारी सहयोगियों को न दिए जाने पर नाराजगी जताए जाने के बारे में सुनील तटकरे ने कहा कि यह एक वैध शिकायत है। उन्होंने कहा, 'आज गठबंधन के सभी नेता एक साथ निरीक्षण करेंगे। हमारी पार्टी की ओर से धनंजय मुंडे, अनिल भाईदास पाटिल और हसन मुश्रीफ मौजूद रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed