फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Ajit Pawar came into action after 29 councilors joined Sharad camp, called meeting party leaders

Maharashtra: शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद हरकत में आए अजित पवार; एकनाथ शिंदे ने भी बुलाई बैठक

Thu, 18 Jul 2024 11:01 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jul 2024 11:01 AM IST
सार

Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 29 पार्षदों के शरद पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद अजित पवार ने पुणे के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई। 

विज्ञापन
Maharashtra: Ajit Pawar came into action after 29 councilors joined Sharad camp, called meeting party leaders
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इससे पहले, बुधवार को पुणे में शरद पवार की मौजूदगी में राकांपा के 29 पार्षद राकांपा (शरद चंद्र पवार) पार्टी में शामिल हुए। पाला बदलने वाले प्रमुख लोगों में राकांपा के पूर्व शहर अध्यक्ष अजितगव्हाणे, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भोसले, छात्र शाखा के प्रमुख यश साने, भोसारी विधानसभा सीट प्रमुख पंकज भालेकर जैसे नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिंदे ने भी बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक
उधर, शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए अपने आधिकारिक आवास वर्षा बंगला पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही महीनों विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। राज्य की 288 सीट वाली विधानसभा के लिए अक्तूबर या उससे पहले चुनाव आयोजित होने की संभावना है।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला था स्पष्ट बहुमत
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिला था। लेकिन अंदरूनी कलह के चलते शिवसेना ने एनडीए को छोड़ दिया था और राकांपा के साथ एक नया गठबंधन बनाया। फिर कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बुलाया और राज्य में सरकार बनाई थी। जिसमें उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, 2022 के सियासी संकट के बाद एकनाथ शिंदे ने चालीस विधायकों के साथ भाजपा से मिलकर सरकार बनाई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2023 में राकांपा का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हुआ और अजित पवार उप मुख्यमंत्री बनाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed