{"_id":"6915dc11ddb2e81c9b01e3b5","slug":"maharashtra-accident-tragic-incident-pune-car-trapp-between-two-container-trucks-catches-fire-five-people-dead-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Accident: नवले ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में फंसी कार, आग लगने से आठ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Accident: नवले ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में फंसी कार, आग लगने से आठ लोगों की मौत
Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
सार
पुणे के नवले ब्रिज पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ। कार उनके बीच फंस गई और आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। हादसे में कुल सात वाहन शामिल थे। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वाहनों में लगी आग
- फोटो : X- @ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के नवले ब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब दो बड़े कंटेनर ट्रक आपस में टकरा गए और उनके बीच एक कार फंस गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। फिर ये संख्या बढ़कर आठ बताई गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सतारा-मुंबई लेन पर सेल्फी पॉइंट के पास हुआ, जो सिंघगड रोड थाना क्षेत्र में आता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे कार भी जलकर राख हो गई। हादसे में फंसे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
रेस्क्यू और राहत कार्य
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे पुलिस ने बताया कि करीब सात वाहनों की टक्कर इस दुर्घटना में शामिल थी। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और मलबा हटाने का काम जारी है। अधिकारियों को संदेह है कि टक्कर के बाद कार में लगी सीएनजी किट में विस्फोट हो गया, जिसके कारण आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट के मामले में अल फलाह विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसेगी सरकार, संस्थान के सभी रिकॉर्ड ऑडिट करने की तैयारी
चश्मदीदों का बयान
प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे को ‘विनाशकारी’ बताया। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुछ वाहनों ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन पीछे से आने वाले वाहनों ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इस दौरान ब्रिज पर करीब चार जगहों पर टक्कर हुई। घटना के बाद आसपास का ट्रैफिक ठप हो गया और लंबा जाम लग गया।
जांच और ट्रैफिक व्यवस्था
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होना इस भीषण दुर्घटना की वजह हो सकता है। प्रशासन ने इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक ब्रिज पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग का उपयोग न करें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना को "दुखद और दर्दनाक" बताया और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। कार में मृतकों की पहचान स्वाति संतोष नवलकर (37), शांता दत्तात्रेय दाभाड़े (54), दत्तात्रेय चंद्रकांत दाभाड़े (58) के रूप में की गई, जो पुणे के धायरी के निवासी थे; पिंपरी चिंचवड़ के चिखली निवासी मोक्षिता रेड्डी (3) और कोल्हापुर निवासी धनंजय कोली (30)।
एक अन्य मृतक की पहचान सतारा निवासी रोहित कदम (25) के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनके शव एक कंटेनर ट्रक से बरामद किए गए हैं।